फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No trace of former district panchayat member found, two sent to jail

Prayagraj News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य का नहीं लगा सुराग, दो भेजे गए जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
No trace of former district panchayat member found, two sent to jail
कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य बबली यादव की शिकायत कर पुलिस दो लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपियों में राम सिंह भी रणधीर यादव के साथ गायब है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उधर घटना के बाद आरोपियों के घर पर सन्नाटा पसरा है। वहीं, देर रात पुलिस ने राम सिंह की पत्नी पुष्पा यादव निवासी तुलसी का पूरा और उदय यादव के साले अन्नू यादव निवासी उमरपुर नींवा थाना धूमनगंज को आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव 22 अगस्त की रात करीब नौ बजे साथी राम सिंह के साथ गायब हो गए। 23 अगस्त की दोपहर उनकी स्कॉर्पियो चित्रकूट एयरपोर्ट के पास घाटी में मिली। बताया गया कि घटना की रात जिला पंचायत सदस्य के साथ राम सिंह यादव निवासी तुलसीराम का पूरा इब्राहिम पुर भी था। वह भी घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बबली यादव ने राम सिंह व उदय यादव को घटना का जिम्मेदार बताया है। बताया गया कि रणधीर यादव, उदय व राम सिंह यादव के बीच गहरी दोस्ती थी। करीब एक माह पहले उदय व रणधीर में कुछ अनबन हुई थी। जबकि घटना कि रात हथिगंहा बाजार के ढाबे पर खाना लेते वक्त राम सिंह यादव रणधीर के साथ था।

बबली यादव ने कहा कि पति के बारे में राम सिंह को जानकारी है, वह अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा। वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों उठाया है। वहीं, पूछताछ के लिए उठाए गए अधिवक्ता श्याम यादव को छुड़वाने के लिए दो दर्जन से ज्यादा अधिवक्ता नवाबगंज थाने पहुंचे और पुलिस का घेराव किया। इसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए लाने का हवाला देते हुए अधिवक्ता को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed