Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No right to continue in the post after the expiry of the contract, High Court dismissed the petition

High Court : संविदा समाप्ति के बाद पद पर कायम रहने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Thu, 30 Apr 2026 03:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Apr 2026 03:11 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि कार्यकाल खत्म होने के बाद संविदाकर्मी को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। दोबारा नियुक्ति के लिए वह नए सिरे से प्रार्थना पत्र दे सकता है। 

विज्ञापन
No right to continue in the post after the expiry of the contract, High Court dismissed the petition
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि कार्यकाल खत्म होने के बाद संविदाकर्मी को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। दोबारा नियुक्ति के लिए वह नए सिरे से प्रार्थना पत्र दे सकता है। इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत ने पॉलिटेक्निक फतेहपुर में प्रभारी अधिकारी के रूप में संविदा के आधार पर तैनात रहे कर्नल विभाई मानसिंह की याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक, याची अगस्त 2025 में 31 मार्च 2026 तक के लिए संविदा पर नियुक्त किया गया था। कार्यकाल समाप्त होने पर विभाग ने उन्हें पद छोड़ने का नोटिस दिया। इसके खिलाफ याची ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


दलील दी कि नियमानुसार संविदा अवधि दो वर्ष की होनी चाहिए। हालांकि, अदालत ने कहा कि जब याची ने 31 मार्च तक की नियुक्ति की शर्तों को बिना विरोध स्वीकार किया था, तो अब वह कार्यकाल बढ़ाने की मांग नहीं कर सकते। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि कार्यकाल पूरा होने पर विभाग का नोटिस देना सही है। हालांकि, कोर्ट ने याची को यह छूट दी है कि यदि वे चाहें तो भविष्य में दोबारा संविदा नियुक्ति के लिए अधिकारियों के समक्ष प्रार्थना पत्र दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed