फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No politics over the Ram temple fair

राम मंदिर मुद्दे पर उचित नहीं राजनीति

Sun, 07 Feb 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 07 Feb 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
No politics over the Ram temple fair

स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने नेताओं से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर अनर्गल बयानबाजी से बाज आने की कहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजकर उन्होंने सलाह दी कि वे राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों को बेवजह की बयानबाजी करने से मना करें क्योंकि उक्त मुद्दा अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में भाजपा और आनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से अनर्गल बयानबाजी से देश का सद्भाव और समरसता प्रभावित होती है।

विज्ञापन

कहा, मोदी ने चुनाव से पहले गंगा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन बीस माह बीत जाने के बाद भी गंगा की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसी तरह उन्होंने संतों-महंतों से भी धर्म-अध्यात्म से इतर देवी-देवताओं को लेकर बयानबाजी करने से बचने की सलाह दी है। कहा, सनातन धर्म में 33 कोटि देव हैं, जिसकी पूजा करना संभव नहीं है, ऐसे में उनके प्रतिनिधि मंडल के रूप में नवग्रह की पूजा की जाती है। किसी भी देव पर विवादित बयान देने से सनातन धर्म की आस्था आहत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed