फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No officer arrived to inspect vaccination

मंत्री के निरीक्षण में नदारद मिले अफसर, फोन पर लगाई फटकार, शासन से भी की शिकायत

Mon, 12 Apr 2021 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
No officer arrived to inspect vaccination
prayagraj news : कोविड का टीकारण लगवाने के लिए बैठे लोग। - फोटो : prayagraj
ज्योतिबा फुले की जयंती पर रविवार से शुरू हुए टीकाकरण महोत्सव का बेली अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को कोई अफसर नहीं मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और फोन पर ही सीएमओ सहित अन्य जिम्मेदार अफसरों को फटकार लगाई और मामले की शिकायत शासन से की। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 अप्रैल ज्योतिबा फुले की जयंती से लेकर 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती तक कोविड टीकाकरण महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के लिए शासन की ओर से टीके की 80 हजार डोज शनिवार को भेजी गई थी। इस वजह से रविवार से महोत्सव शुरू हो गया। टीकाकरण महोत्सव जिले के 97 स्थानों पर मनाया गया। इस दौरान कैबिनेट म़ंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बेली अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अपने निरीक्षण की सूचना भी पूर्व में सीएमओ को दे दी थी। इसके बावजूद मौके पर कोई नहीं पहुंचा। इस पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने गहरी नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसकी शिकायत भी शासन से की है। 
विज्ञापन

11770 लोगों को लगी वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को चलाए गए टीकाकरण अभियान में 11770 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगाने के लिए 97 स्थानों पर सेंटर बनाया गया था। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन हुआ। टीकाकरण प्रभारी डॉ. आरएस ठाकुर ने बताया कि शहर में 2726 लोगों को पहली डोज और 293 को दूसरी डोज लगाई गई जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 6951 लोगों को पहली और 965 लोगों को दूसरी डोज लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed