फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No need to undergo blood test for fitness certificate, now new arrangement for B.Ed, D.El.Ed students

प्रयागराज : फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए नहीं करानी पड़ेगी खून की जांच, बीएड, डीएलएड छात्रों के लिए अब नई व्यवस्था

Sat, 07 Oct 2023 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 05:37 PM IST
सार

इन अभ्यर्थियों को अब सिर्फ आंखों की जांच कराकर फिटनेस प्रमाण पत्र मिल जाएगा। बीएड और डीएलएड के छात्रों के लिए खून की जांच से छूट 20 दिनों तक जारी रहेगी। फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अभी तक आंखों के साथ ही खून की जांच भी करानी पड़ती थी।

विज्ञापन
No need to undergo blood test for fitness certificate, now new arrangement for B.Ed, D.El.Ed students
खून! - फोटो : Pixabay

विस्तार

जिले में तेजी से फैल रही संक्रामक बीमारियों का असर अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखने लगा है। बीमारियों के कारण खून की जांच आदि का स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव है। ऐसे में विभाग ने बीएड और डीएलएड में दाखिला लेने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए बनने वाले फिटनेस प्रमाण पत्र में छूट दी है।

विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों को अब सिर्फ आंखों की जांच कराकर फिटनेस प्रमाण पत्र मिल जाएगा। बीएड और डीएलएड के छात्रों के लिए खून की जांच से छूट 20 दिनों तक जारी रहेगी। फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अभी तक आंखों के साथ ही खून की जांच भी करानी पड़ती थी। अकेले बेली अस्पताल में ही प्रतिदिन चार हजार से अधिक मरीजों के खून की जांच हो रही है। कॉल्विन अस्पताल में भी प्रतिदिन साढ़े तीन हजार खून की जांचें हो रही हैं।
विज्ञापन


इस बारे में डिप्टी सीएमओ डॉ. नवीन गिरी ने बताया कि सीएमओ कार्यालय से इस समय प्रतिदिन करीब 80 फिटनेस प्रमाणपत्र जारी हो रहे हैं। इनमें से 25 से 30 प्रमाणपत्र सिर्फ बीएड छात्रों के हैं। बताया कि इंजीनियरिंग आदि के छात्रों का फिटनेस प्रमाणपत्र बनते समय खून की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed