फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No longer will be called a tank crossroads Dhobighat

अब धोबीघाट नहीं टैंक चौराहा कहा जाएगा

Fri, 01 Sep 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
No longer will be called a tank crossroads Dhobighat
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारतीय सेना के शौर्य, गौरवशाली इतिहास एवं पराक्रम से शहरियों को जोड़ने के लिए धोबीघाट चौराहे पर सेना के टी-55 टैंक का अनावरण बृहस्पतिवार को मेजर जनरल अशिम कोहली ने किया। इसके साथ ही प्रशासन ने धोबीघाट चौराहे का नाम बदलकर टैंक चौराहा रखने का निर्णय लिया है। समारोह में कमिश्नर डॉ. आशीष कुमार गोयल एवं डीएम संजय कुमार सहित सेना एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


टी-55 टैंक को धोबीघाट चौराहे पर स्थापित करने के बाद मुख्य अतिथि मेजर असीम कोहली ने कहा कि यह टैंक युद्ध के दौरान हमारी सेना के अविस्मरणीय पराक्रम एवं गौरवशाली गाथा का प्रतीक है। इस टैंक के जरिए सेना ने युद्ध में दुश्मनों को धूल चटाई थी। कहा कि टैंक के चौराहे पर लग जाने के बाद यह लोगों को भारतीय सेना के पराक्रम एवं युद्ध में विजय की याद दिलाता रहेगा। उन्होंने टैंक के बारे में बताया कि दीवार के बीच से निकलता हुआ यह टैंक इस बात का प्रतीक है कि भारतीय सेना किसी भी अभेद्य दुर्ग को भेद सकने में समर्थ एवं सक्षम है।
विज्ञापन


कमिश्नर डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि भारतीय सेना की ओर से शहर के मुख्य चौराहे पर इस टैंक के स्थापित होने से शहरियों में भारतीय सेना के प्रति लगाव एवं प्रेम को बढ़ावा मिलेगा। डीएम संजय कुमार ने कहा कि सेना की ओर से स्थापित इस टैंक के आसपास साफ-सफाई एवं सुंदरीकरण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। इस स्थल को आकर्षक और रोमांचक बनाया जाएगा। इस अवसर पर आईजी रमित शर्मा, उपाध्यक्ष एडीए भानुचंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया, उप निदेशक सूचना डॉ संजय राय तथा नगर मजिस्ट्रेट सहित सेना के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed