फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No Entry stuck again LPG

नो इंट्री में फिर फंसी रसोई गैस

Sat, 03 Sep 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 03 Sep 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
No Entry stuck again LPG
gas cylender, jhansi news - फोटो : demo pice

विज्ञापन
इलाहाबाद। पुलिस ने रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रकों पर नो इंट्री का फरमान लागू कर दिया है। इससे शहर में एक बार फिर से रसोई गैस का संकट खड़ा हो गया है। बेवक्त की इस नो इंट्री से गैस वितरक तो परेशान हैं ही, उपभोक्ताओं को भी दिक्कत हो रही है। एक अनुमान के मुताबिक शहर में रसोई गैस का बैकलॉग 70 हजार के आसपास हो गया है। बताया जा रहा है कि ट्रकों को अगर दिन के वक्त नो इंट्री में छूट न दी गई तो यह संकट और भी बढ़ सकता है। एजेंसी संचालकों ने रसोई गैस की बढ़ रही समस्या और नो इंट्री में छूट दिए जाने की मांग को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है। 
श्रावण मास शुरू होते ही शहर में 20 जुलाई को पुलिस ने रसोई गैस लदे सिलेंडरों पर भी नो इंट्री लागू कर दी थी। विरोध के बाद जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप कर दबाव बनाया तो बैकफुट पर आई ट्रैफिक पुलिस ने नो इंट्री में छूट दे दी। अब एक बार फिर से एसपी ट्रैफिक ने रक्षा बंधन के बाद से नो इंट्री लगा दी है। सिर्फ रात के समय ही सिलेंडर लदे ट्रक शहर में प्रवेश कर पा रहे हैं। इस वजह से जो सिलेंडर लदे ट्रक पूर्व में प्रतिदिन एक या दो बार लोड होते थे वह सिर्फ एक दिन ही लोड हो रहे हैं और रात में वितरक के गोदाम पहुंचते हैं। जिला प्रशासन को भी इस समस्या के बारे में ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन की ओर से अवगत करा दिया गया है। हालांकि प्रशासनिक अफसर भी बेवक्त की नो इंट्री से खासे परेशान है। आम शहरियों की दिक्कत को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुलिस को पत्र लिखे जाने की बात कही जा रही है। ताकि दिन के वक्त भी गैस लदे ट्रकों को नो इंट्री में छूट मिल सके।
विज्ञापन

रात में नहीं हो सकती लोडिंग-अनलोडिंग
0 भारत सरकार के मुख्य नियंत्रक विस्फोटक नियंत्रक के नियमों के अनुसार डिस्ट्रीब्यूटर गोदाम में रसोई गैस लोडिंग/अन लोडिंग केवल सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच ही कर सकते हैं, इसलिए ट्रक दूसरे दिन ही खाली हो पा रहे हैं और रात में चलकर बाटलिंग प्लांट पहुंचते हैं। ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के सचिव केपी मिश्रा का कहना है कि नो इंट्री के आदेश से बैकलॉग बढ़ने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘समस्या गंभीर है। एजेंसी संचालकों और उनकी फेडरेशन की तरफ से शिकायत मिली है। इस बारे में जिला प्रशासन की ओर से पुलिस को पत्र लिखा जाएगा। ताकि समस्या का समाधान हो।’

00 लक्ष्मी शंकर सिंह, एडीएम सिविल सप्लाई।
‘ जिला और पुलिस प्रशासन के आला अफसरों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। हालांकि इस वक्त जब कांवड़ यात्रा नहीं है तो नो इंट्री लगाना समझ से परे है।’
 टीडी साबू , मुख्य संभागीय प्रबंधक आईओसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed