Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No entry for e-rickshaws and cars in Chowk-Katra from Dhanteras to Diwali

Prayagraj News: धनतेरस से दीपावली तक चौक-कटरा में ई-रिक्शा और कारों की नो एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
No entry for e-rickshaws and cars in Chowk-Katra from Dhanteras to Diwali
धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम की तैयारी की है। चौक और कटरा बाजार में शुक्रवार से रविवार तक ई-रिक्शा और कारों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, सिविल लाइंस के कई रूटों पर ई-रिक्शा की नो एंट्री होगी। इन बाजारों की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की जाएगी। दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

दीपावली के दौरान चौक, कटरा और सिविल लाइंस में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में ई-रिक्शा और कारों की आवाजाही से प्रमुख मार्गों पर जाम लग जाता है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने बाजारों के आसपास वाहनों का दबाव कम करने के लिए यह कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चौराहों पर होगी बैरिकेडिंग
चौक बाजार की ओर जाने वाले जानसेनगंज, नखासकोहना, सुलाकी चौराहा और अग्रसेन चौराहे पर बैरिकेडिंग की जाएगी। इसी तरह कटरा जाने वाले मनमोहन पार्क, लक्ष्मी टाकीज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय मार्ग और कचहरी डाकघर के पास वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा। सिविल लाइंस क्षेत्र में विवेकानंद चौराहा, रोडवेज बस अड्डा, हॉटस्टफ चौराहा, पत्थर गिरजाघर और खरबंदा मार्केट के पास बैरिकेडिंग की व्यवस्था होगी। यहां तैनात पुलिसकर्मी प्रतिबंधित वाहनों को बाजारों की ओर जाने से रोकेंगे।


यातायात और थाना पुलिस की लगेगी ड्यूटी
यातायात कार्यकारी प्रभारी रविंद्र त्रिपाठी ने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर चौक और कटरा में जाम से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। यातायात पुलिसकर्मियों के साथ संबंधित थानों के पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही यातायात व्यवस्था से संबंधित आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed