फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No doctors or basic facilities at the Health Wellness Center, patients are upset

Prayagraj News: हेल्थ वेलनेस सेंटर पर डॉक्टर न बुनियादी सुविधाएं, मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
No doctors or basic facilities at the Health Wellness Center, patients are upset
क्षेत्र का हेल्थ वेलनेस सेंटर पांच वर्षों से बिना डॉक्टर के संचालित हो रहा है। चिकित्सक कक्ष की कुर्सियों पर धूल जमी है। दवाइयों पर मकड़ी के जाले हैं। दो दर्जन ज्यादा गांवों और 15 वार्डों की आबादी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचती है लेकिन डॉक्टरों और सुविधाओं के अभाव में उन्हें इलाज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2006 में पीएचसी बनाया गया। इस दौरान दो डॉक्टर समेत सात लोगों के पद सृजित किए गए लेकिन पिछले पांच साल डॉक्टर नहीं हैं। फार्मासिस्ट राजेश मौर्य और लैब टेक्नीशियन के भरोसे मरीजों का इलाज हो रहा है। वहीं, अस्पताल के अंदर का हिस्सा जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन

फर्श टूटी और दरवाजे उखड़े हैं। खास यह है कि शासन ने अस्पताल को वेलनेस सेंटर घोषित कर रखा है पर यहां प्राथमिक उपचार के बुनियादी उपकरण तक नहीं हैं।
वेलनेस सेंटर का दर्जा, बीपी नापने की सुविधा नहीं : अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए पीएचसी को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया गया। इसके लिए परिसर के बाहर बाकायदा बोर्ड लगे हैं लेकिन यहां बीपी नापने का मशीन तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed