फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Niranjan 's way off the hostile urban jam

निरंजन का रास्ता बंद, जाम से जूझे शहरी

Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Niranjan 's way off the hostile urban jam
allahabad
इलाहाबाद। निरंजन ओवर ब्रिज में मरम्मत कार्य के चलते पुराने शहर को नए शहर से जोड़ने का मुख्य रास्ता बंद रहने से शहरियों की मुसीबत बढ़ गई है। इस वजह से रामबाग से मेडिकल चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर शनिवार को ट्रैफिक लोड बढ़ गया। यहां ट्रेनों की क्रासिंग के दौरान रेल फाटक बंद होने की वजह से सुबह से ही जाम लग गया। यह स्थिति दिन भर बनी रही। इसका असर शहर की अन्य सड़कों पर भी पड़ा। राहत भरी बात यह रही कि विश्वकर्मा पूजा की वजह से तमाम स्कूल एवं सरकारी कार्यालय शनिवार को बंद थे, अन्यथा जाम की स्थिति और भयावह हो सकती थी।
विज्ञापन

निरंजन ब्रिज पर स्टील के पुराने गार्डर की जगह कंक्रीट के गार्डर लगाए जाने के काम के चलते शुक्रवार की रात ही जानसेनगंज से फायर बिग्रेड चौराहे जाने वाले रास्ते में पुलिस द्वारा बैरीकेटिंग कर दी गई। हालांकि रात में इसका कुछ ज्यादा असर नहीं हुआ। लेकिन सुबह नौ बजे के बाद शहर के तमाम इलाकों में जाम लगना शुरू हो गया। बैरहाना, सोहबतियाबाग, विवेकानंद मार्ग आदि इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यहां दिन भर जाम जैसी स्थिति रही। सबसे ज्यादा खराब हालात मेडिकल चौराहे से रामबाग जाने वाली लाउदर रोड की रही। यहां रामबाग रेल फाटक बंद हो जाने की वजह से भीषण जाम लग गया। एजी ऑफिस में काम करने वाले पीपी शर्मा ने बताया कि कार से मेडिकल चौराहे से रामबाग चौराहे तक पहुंचने में उन्हें दोपहर में दो घंटे लग गए। इसका असर कोठापार्चा से बहादुरगंज जाने वाली पुरानी जीटी रोड, सुलमेसराय, धूमनगंज, हर्षवर्धन चौराहा, जवाहर लाल नेहरू रोड पर भी पड़ा। इन इलाकों में दिन भर में कई दफे जाम लगा। गनीमत रही कि शनिवार को स्कूल कालेज एवं सरकारी कार्यालय बंद रहे, नहीं तो स्थिति और बिगड़ सकती थी। फिलहाल शहरियों को जाम का झाम रविवार और सोमवार को भी झेलना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


आज इलाहाबाद जंक्शन नहीं आएंगी कई ट्रेनें 
इलाहाबाद (ब्यूरो) निरंजन ब्रिज में स्टील के गार्डर की जगह कंक्रीट के गार्डर लगाए जाने की वजह से शनिवार को जहां रोड ट्रैफिक दिन भर प्रभावित रहा तो वहीं अब रविवार को रेल संचालन पर भी इसका खासा असर पड़ने जा रहा है। ब्रिज पर गर्डर लगाने की वजह से रविवार को इलाहाबाद जंक्शन आने वाली कई ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी। इस वजह से ये ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन नहीं पहुंचेंगी। रविवार को मुंबई रूट की कई ट्रेनें छिवकी के रास्ते चलेंगी। इसमें 11059 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस, 11061 एलटीटी-मुजफ्फरपुर, 11071 कामायनी एक्सप्रेस, 12791 सिकंदराबाद-पटना, 18610 एलटीटी-रांची, 15118 जबलपुर-मंडुवाडीह प्रमुख रूप से शामिल है। जबकि 15483 महानंदा एक्सप्रेस, 18101 मुरी एक्सप्रेस, 12311 कालका मेल, 12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार, 12487 सीमांचल एक्सप्रेस इलाहाबाद आने की बजाय मुगलसराय से लखनऊ के रास्ते कानपुर रवाना होगी। इसी तरह 15632 गुवाहाटी-ओखा, 12987 सियालदाह-अजमेर, 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस रविवार को छिवकी-मानिकपुर-झांसी के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed