उपलब्धि : नौ वर्षीय उत्कर्ष ने 14 मिनट में पार की यमुना, महज 17 दिनों में सीखी है तैराकी
उत्कर्ष के पिता रतन धूरिया, मां प्रांजलि धूरिया बहन कश्वी और परिवार के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग इस मौके पर उपस्थित रहे। सबने उत्कर्ष की उपलब्धि की सराहना की। उत्कर्ष के पिता ने कहा कि यह छोटे लड़के के लिए एक सपना सच होने जैसा है, जो नदी को कम से कम समय में पार करने के लिए दृढ़ संकल्पित था।
विस्तार
शहर के नौ वर्षीय उत्कर्ष धूरिया ने केवल 14 मिनट में तैरकर यमुना नदी को पार कर लिया। कुशल प्रशिक्षक अजय खन्ना ने बताया कि उत्कर्ष ने सुबह 7:04 बजे मीरापुर बरगद घाट से तैराकी शुरू की और 7:18 बजे विद्यापीठ महेवा घाट पर पहुंचकर नदी पार की। मीरापुर निवासी उत्कर्ष कक्षा चार का छात्र है। उत्कर्ष ने प्रशिक्षक अजय खन्ना और पंकज पोर्वाल के मार्गदर्शन में तैराकी की। प्रशिक्षक अजय खन्ना ने बताया कि उत्कर्ष ने यमुना नदी को पार करने का संकल्प लिया, जिसकी लंबाई 600 मीटर और गहराई 25 फीट है। उन्होंने सिर्फ 17 दिनों में तैराकी सीखी।