{"_id":"6a12e23c13fb5b7dd70a32d6","slug":"nine-teachers-absent-from-council-schools-dismissed-were-missing-for-a-long-time-without-any-information-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : परिषदीय विद्यालयों से अनुपस्थित नौ शिक्षिकाएं बर्खास्त, काफी समय से बिना सूचना के थीं लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : परिषदीय विद्यालयों से अनुपस्थित नौ शिक्षिकाएं बर्खास्त, काफी समय से बिना सूचना के थीं लापता
Sun, 24 May 2026 05:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 May 2026 05:04 PM IST
सार
परिषदीय विद्यालयों से काफी समय से अनुपस्थित नौ सहायक शिक्षिकाओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
शिक्षिका।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों से काफी समय से अनुपस्थित नौ सहायक शिक्षिकाओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्त कर दिया। बीएसए कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, संबंधित शिक्षिकाएं एक वर्ष से लेकर छह वर्ष तक बिना किसी सूचना और अवकाश स्वीकृति के विद्यालयों से अनुपस्थित थीं। इससे न केवल विद्यालयों में बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था बल्कि सेवा नियमावली की भी लगातार अवहेलना की जा रही थी।
विज्ञापन
सेवा से बर्खास्त की गई शिक्षिकाओं में वंदना वर्मा, जया भार्गव, किरण त्रिपाठी, हेना परवीन, रीता देवी, ज्योति यादव, आकांक्षा रस्तोगी, अंकिता साहू और असमत जहां शामिल हैं। इनकी तैनाती जिले के विभिन्न विकास खंडों के प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में थी।
विज्ञापन
कौन कब से गैरहाजिर
शिक्षिका ---- विद्यालय ---- इस तिथि से अनुपस्थित
वंदना वर्मा ---- प्राथमिक विद्यालय बंधवापार, करछना ---- एक जनवरी 2024
जया भार्गव---- कंपोजिट विद्यालय जुगनीडीह, बहरिया---- 15 फरवरी 2024
किरण त्रिपाठी---- प्राथमिक विद्यालय मिश्री धनूपुर ---- 21 नवंबर 2022
हेना परवीन ---- प्राथमिक विद्यालय पीथीपुर, कौड़िहार प्रथम ---- एक अक्तूबर 2021
रीता देवी ---- प्राथमिक विद्यालय बरेठी, सैदाबाद ---- एक जुलाई 2020
ज्योति यादव ---- प्राथमिक विद्यालय सरपतीपुर, बहादुरपुर ---- 20 मई 2025
आकांक्षा रस्तोगी ---- कोडापुर प्रथम, फूलपुर ---- 22 जुलाई 2025
अंकिता साहू ---- प्राथमिक विद्यालय खीरी रामगढ़, कोरांव ---- 31 अगस्त 2025
असमत जहां ---- प्राथमिक विद्यालय लखनपुर, भगवतपुर ---- सात जनवरी 2020
शिक्षिकाओं को दो मई को अंतिम नोटिस जारी कर 12 मई तक जवाब देने का मौका दिया गया था। इससे पहले भी कई बार नोटिस भेजे गए लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद विभाग ने सभी नौ शिक्षिकाओं की सेवाएं समाप्त कर दीं। - अनिल कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन