फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nikay Chunav Countng: Agents will remain outside two barricading

Nikay Chunav Counting : फैसले का दिन... किसके सिर सजेगा शहरी सरकार का ताज, सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना

Fri, 12 May 2023 11:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 May 2023 11:20 AM IST
सार

महापौर और पार्षदी के लिए मुंडेरा मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। पार्षदी का पहला परिणाम सुबह 10 बजे तक आ जाने की उम्मीद है। वहीं आठ नगर पंचायतों की मतगणना भी संबंधित तहसीलों में निर्धारित स्थलों पर होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुंडेरा मंडी परिसर तथा आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील रहेगा।

विज्ञापन
Nikay Chunav Countng: Agents will remain outside two barricading
मुंडेरा मंडी स्थित मतगणना स्थल पर तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम चुनाव की तस्वीर शनिवार दिन में एक बजे तक साफ होने की उम्मीद है। इसी के साथ यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि शहरी सरकार का ताज किसके सिर पर सजेगा। महापौर और पार्षदी के लिए मुंडेरा मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। पार्षदी का पहला परिणाम सुबह 10 बजे तक आ जाने की उम्मीद है। वहीं आठ नगर पंचायतों की मतगणना भी संबंधित तहसीलों में निर्धारित स्थलों पर होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुंडेरा मंडी परिसर तथा आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील रहेगा।

विज्ञापन

महापौर और पार्षदी की मतगणना एक साथ 56-56 टेबल पर होगी। इसके अलावा पोस्टल बैलेट मतों की गिनती अलग टेबल पर होगी। इस दौरान मतदान कर्मियों के अलावा प्रत्याशी या अभिकर्ता मौजूद रहेंगे। हालांकि मतगणना टेबल एवं अभिकर्ताओं के बीच में बेरिकेडिंग होगी। ज्यादातर टेबल पर दो-दो वार्ड की मतगणना होगी।

विज्ञापन

नगर पंचायतों की मतगणना पांच-पांच टेबल पर संबंधित तहसीलों में निर्धारित स्थलों पर होगी। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nikay Chunav Countng: Agents will remain outside two barricading
मुंडेरा मंडी स्थित मतगणना स्थल। - फोटो : अमर उजाला।

निकाय            मतगणना स्थल

नगर निगम मुंडेरा मंडी परिसर

नगर पंचायत

लालगोपालगंज- मेवा लाल अयोध्या प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, सोरांव

मऊआइमा-  मेवा लाल अयोध्या प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, सोरांव

फूलपुर-  मंडी समिति, फूलपुर

हंडिया- गोपाल दास ट्रस्ट, हंडिया

सिरसा- जवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा

भारतगंज- जवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा

कोरांव- गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज, कोरांव

शंकरगढ़- तहसील परिसर, बारा

कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, रैंडमलाइजेशन आज

बुधवार को अनुपस्थित रहने वाले मतगणना कर्मियों को बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण दिया गया। कुल 120 कर्मचारियों को बुलाया गया था। इनमें से पांच अनुपस्थित रहे। इनसे अनुपस्थित रहने का कारण पूछा गया है। यदि वाजिब कारण नहीं हुआ तो एफआईआर लिखाने के साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में शुक्रवार को ईवीएम का रैंडमलाइजेशन होगा।

जहांगीराबाद वार्ड का सबसे पहले परिणाम आने की उम्मीद

वार्ड संख्या 31 जहांगीराबाद का परिणाम सबसे पहले आने की उम्मीद है। चूंकि, मतगणना 31 राउंड तक चलेगी। ऐसे में महापौर पद का परिणाम दिन में तीन बजे के बाद आने की उम्मीद है। हालांकि, दिन में एक बजे तक ही तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

महापौर और पार्षदी दोनों पदों के लिए गिनती 56-56 टेबल पर होगी। इनमें से एक-एक टेबल पर बैलेट मतों की गिनती होगी। टेबल आरओ वार लगाए जाएंगे और टेबल पर दो-दो वार्ड की गिनती होगी। इस तरह से पहले टेबल पर एक तथा फिर दूसरे वार्ड की गिनती होगी। चूंकि शुरू के 70 तक सात-सात वार्ड पर एक-एक आरओ बनाए गए हैं।

ऐेसे में 10 आरओ चार-चार टेबल पर मतगणना कराएंगे और हर चौथे टेबल पर सिर्फ एक वार्ड की गिनती होगी। इसके बाद 71 से 100 तक छह-छह वार्ड पर आरओ बनाए गए हैं। इनमें भी टेबल संख्या 54 एवं 56 पर एक-एक वार्ड 96 एवं 100 की गिनती होगी। टेबल संख्या 50 पर वार्ड 89 एवं 90 की गिनती होगी और यहां सबसे अधिक 31 राउंड हैं। ऐसे में इस टेबल पर सबसे देर तक गिनती की चलेगी।

वार्डों के परिणाम की बात करें तो वार्ड 31 जहांगीराबाद में सबसे कम छह बूथ हैं और इसकी गिनती भी पहले चरण में हो जाएगी। ऐसे में इस वार्ड का परिणाम सबसे पहले आने की उम्मीद है।वहीं दूसरे चरण की गिनती वाले वार्ड 90 शाहगंज गढ़ीसराय में 19 बूथ हैं। ऐसे में इसका रिजल्ट सबसे देर से आने की उम्मीद है। हालांकि शम्स नगर वार्ड में सबसे अधिक 26 बूथ हैं लेकिन इसकी गिनती पहले चरण में ही हो जाएगी।

विजय जुलूस रहेगा प्रतिबंध

नगर निगम तथा पंचायतों के विजयी प्रत्याशी या उनके समर्थक जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन की ओर से इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं। इसके विपरीत मुंडेरा मंडी के बाहर राजनीतिक दलों तथा पार्षद प्रत्याशियों के कार्यालय खुल गए हैं। मतदान के दौरान इन पर भारी जमावड़ा भी रहेगा। ऐसे में जुलूस पर प्रतिबंध के फरमान को लागू करा पाना प्रशासन के लिए चुनौती होगी।

सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ वीडियोग्राफी भी

मतगणना प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरा से नजर रखी जाएगी। मुंडेरा मंडी परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ में हर आरओ के पास भी सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा हर छोटी-बड़ी घटना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। हर आरओ के साथ वीडियोग्राफर होंगे।

प्रत्याशी या अभिकर्ता में से रह पाएगा कोई एक

मतगणना स्थल पर प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता में से कोई एक ही रह पाएगा। चूंकि महापौर के लिए 56 टेबल पर एक साथ मतगणना होगी। इसलिए हर प्रत्याशी के 56-56 अभिकर्ता बनाए गए हैं। इनके अलावा संबंधित वार्ड के पार्षद प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता मौजूद रहेंगे। मतगणना में हर टेबल पर चार-चार कर्मचारी होंगे।

नगर निगम में कुल पड़े हैं 497858 वोट

महापौर के लिए 21 हैं प्रत्याशी

100 वार्ड में पार्षदी के लिए हैं 909 उम्मीदवार

आठ पंचायतों में अध्यक्ष के 64, सदस्य के लिए हैं 516 प्रत्याशी

नगर पंचायतों में पड़े हैं कुल 84755 मत

मेयर पद के प्रत्याशी

              प्रत्याशी                         पार्टी                        

  1. अजय कुमार श्रीवास्तव             सपा                        
  2. उमेश चंद्र गणेश केसरवानी             भाजपा            
  3. प्रभाशंकर मिश्रा                         कांग्रेस
  4. सईद अहमद                         बसपा
  5. मो.कादिर                         आम आदमी पार्टी
  6. मो.नकी खान                         एआईएमआईएम            
  7. अजीत कुमार पटेल             प्रगतिशील समाज पार्टी
  8. कृष्ण कुमार साहू             परिवर्तन समाज पार्टी
  9. नरेश मौर्या                         जन अधिकार पार्टी            
  10. अभिलाषा गुप्ता                        निर्दलीय                        
  11. गणेशजी त्रिपाठी                        निर्दलीय                        
  12. गुड्डू गुप्ता                         निर्दलीय                        
  13. नंंदू                                     निर्दलीय                        
  14. मो.नसीम हाशमी             निर्दलीय                        
  15. डॉ.नीरज                         निर्दलीय                        
  16. प्रदीप कुमार                         निर्दलीय                        
  17. बाल मुकुंद                         निर्दलीय                        
  18. मनोज कुमार उपाध्याय             निर्दलीय                        
  19. रमेश कुमार                         निर्दलीय                        
  20. राजेश कुमार                         निर्दलीय                        
  21. शैलेंद्र कुमार प्रजापति             निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed