फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nikay Chunav 2023: CM Yogi in Prayagraj today, strict arrangements

Nikay Chunav 2023 : माफिया अतीक के गढ़ में आज गरजेंगे सीएम, माफिया के घर के पास होगी योगी की जनसभा

Tue, 02 May 2023 10:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 May 2023 10:52 AM IST
सार

निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के गढ़ में गर्जना करेंगे। गुंडा-माफिया का मनोबल तोड़ने के लिए जिस धरती से बाबा के बुलडोजर की धमक देश भर में कानून-व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में छाई रही है।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: CM Yogi in Prayagraj today, strict arrangements
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के गढ़ में गर्जना करेंगे। गुंडा-माफिया का मनोबल तोड़ने के लिए जिस धरती से बाबा के बुलडोजर की धमक देश भर में कानून-व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में छाई रही है, वहां अतीक के घर और दफ्तर के नजदीक सीएम योगी की सभा के मायने निकाले जा रहे हैं। यहां यह उल्लेख जरूरी है कि सनसनीखेज अतीक-अशरफ की हत्याकांड के बाद संगमनगरी में सीएम का यह पहला दौरा हैै, जिसे लेकर अभेद्य सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

विज्ञापन


योगी की सभा जहां होगी,वहां से अतीत का पन्ना बन चुके माफिया अतीक अहमद के दफ्तर और घर की दूरी महज डेढ़ से तीन किमी तक ही है। इतना ही नहीं लूकरगंज में माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर जहां गरीबों के लिए आवास योजना बसाने का काम अंतिम दौर में है, वहां से सीएम का सभास्थल सिर्फ डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। माफिया-अपराधी बनाम विकास के मुद्दे पर निकाय चुनाव में डंका बजाने का एलान करने वाली भाजपा में असंतुष्टों की तादाद बढ़ने से लड़ाई कांटे की हो गई है। नंदी की नाराजगी के अलावा भितरघात के खतरे को लेकर पार्टी नेता यहां कैंप कर रहे हैं।

विज्ञापन

स्वतंत्रदेव ने देर रात तक की तैयारियों की समीक्षा

ऐसे में माफिया के खात्मे का मुद्दा जिस जमीन से उठा, वहां अगर पार्टी की जीत प्रतिष्ठा सवाल बन गई है। इस बीच सीएम की सभा के लिए सूबे के कई बड़े नेता यहां डेरा डाल चुके हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जिला के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह देर रात तक तैयारियों की समीक्षा करते रहे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के अलावा काशी प्रांत के पदाधिकारी बी दिन रात एक किए हुए हैं। सीएम की सभा को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और जिलाधिकारी संजय खत्री ने सभास्थल पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। कमांडो दस्ता भी पहुंच गया है।

बारिश से बदली सभास्थल की तैयारियां, वाटरप्रूफ पंडाल में होगी सभा

बारिश और हवा की वजह से रविवार की शाम सीएम योगी के सभास्थल की तैयारियों में बदलाव करना पड़ा। तेज बारिश से लीडर प्रेस मैदान में जगह-जगह पानी भर गया। साथ ही टेंट की चांदनी भी भीगकर लटक गई। कई जगह टेंट उड़ गए। इससे सभास्थल के प्रबंधन से जुड़े लोगों के माथे पर बल पड़ गए। हालांकि आनन-फानन में फिर रात को ही वाटरप्रूफ पंडाल बनाने की कवायद शुरू हो गई। पंडाल में 20 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed