फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nikay Chunav 2023: A close fight between BJP and SP, cycle followed Kamal everywhere

Nikay Chunav 2023 : भाजपा-सपा में कांटे की टक्कर, कमल का हर जगह साइकिल ने किया पीछा

Fri, 05 May 2023 10:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 May 2023 10:55 AM IST
सार

एक तिहाई से भी कम वोटिंग के बीच प्रयागराज नगर निगम का महापौर कौन बनेगा, इसे लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। सत्ताधारी भाजपा जहां दोबारा कुर्सी कब्जाने की जुगत में है तो सपा भी खुद को किसी से कम नहीं आंक रही।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: A close fight between BJP and SP, cycle followed Kamal everywhere
Prayagraj News : मतदाता पर्ची बनवाते वोटर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तिहाई से भी कम वोटिंग के बीच प्रयागराज नगर निगम का महापौर कौन बनेगा, इसे लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। सत्ताधारी भाजपा जहां दोबारा कुर्सी कब्जाने की जुगत में है तो सपा भी खुद को किसी से कम नहीं आंक रही। दावेदारी बसपा और कांग्रेस की भी जोरदार है। इस प्रतिष्ठापरक पद के लिए 21 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद भी हो चुके हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार को विधानसभावार मतदान के रुझानों से यह कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा और सपा के बीच ही कांटे की टक्कर रही है।

विज्ञापन


निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी का टिकट काटे जाने से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बेहद नाराज हैं। मुख्यमंत्री के आगे भी सार्वजनिक मंच पर कुछ ऐसा दिख चुका है। बावजूद इसके बृहस्पतिवार को भाजपा के गढ़ शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलता दिखाई दिया। बागी स्वरों के बावजूद भाजपा के पक्ष में उत्साह नजर आया। नंदी के घर के सामने ही भाजपा के तीन काउंटर लगे और भीड़ भी खूब रही।

विज्ञापन

चुनाव में कानून व्यवस्था भी बना  मुद्दा


मुट्ठीगंज में केपी इंटर कॉलेज के बूथ के बाहर मिले इंद्रभूषण पाठक कहते हैं कि यहां किसी बागी और बगावत का जोर नहीं चलने वाला है। भाजपा को कोई छू नहीं सकेगा। वहीं, मुट्ठीगंज में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बूथ पर शनि केसरवानी दावा करते हैं कि भाजपा से किसी की लड़ाई नहीं है। गणेश केशरवानी जमीनी कार्यकर्ता हैं, उन्हें सबने पसंद किया है। हालांकि, वहीं राम बाबू सपा की तरफदारी करते नहीं थकते। कहते हैं, अजय श्रीवास्तव ठीक लड़े हैं। अभी नतीजे पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

शहर उत्तरी में बीएचएस के बूथ पर बंटी यादव कहते हैं कि दावा कोई भी करे, जीत भाजपा की ही होगी। भारत स्काउट गाइड के बूथ पर मिले निरंजन सिंह कहते हैं कि लड़ाई भाजपा-सपा के ही बीच है। इसी बूथ पर पहली बार वोट डालने आईं पिंकी तिवारी कहती हैं कि विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा ही फिट है। उसी को वोट दिया है। वह कहती हैं, भाजपा-सपा में ही लड़ाई है। शहर पश्चिमी के करेली, करेलाबाग, सुल्तानपुर भावा के कुछ बूथों पर कांग्रेस और बसपा भी दौड़ी, लेकिन ज्यादातर बूथों पर कहीं कमल खिला, कहीं साइकिल चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed