फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Night market operations are not getting vendors

नाइट मार्केट संचालन को नहीं मिल रहे वेंडर

Tue, 24 Dec 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Night market operations are not getting vendors
Night market operations are not getting vendors
नाइट मार्केट संचालन को नहीं मिल रहे वेंडर
विज्ञापन

0 वेंडिंग जोन में दुकानों के आवंटन की नीति तय नहीं
प्रयागराज। स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित नाइट मार्केट के संचालन को वेंडर नहीं मिल रहे हैं। घाटे का सौदा मानकर कंपनियां नाइट मार्केट के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया से कन्नी काट रही हैं। वहीं वेंडिंग जोन में दुकानों के आवंटन की नीति तय न होने से स्ट्रीट वेंडर परेशान हैं। यहां 11553 स्ट्रीट वेंडर पंजीकृत है, जिन्हें दो वर्ष पहले जारी शासनादेश के अनुपालन का इंतजार है।
नगर निगम प्रशासन ने वेंडिंग जोन तो चिह्नित कर लिए हैं, लेकिन वहां दुकानों का आवंटन नहीं किया। सिविल लाइंस समेत शहर के विभिन्न मोहल्लों में फुटपाथ पर करोबार कर रहे स्ट्रीट वेंडर परेशान हैं। अतिक्रमण के नाम पर लगभग हर दिन कहीं न कहीं उजाड़े जा रहे पटरी के दुकानदारों ने आजाद हाकर स्ट्रीट वेंडर यूनियन के माध्यम से इसकी शिकायत नगर विकास मंत्री से की है।
विज्ञापन

नाइट मार्केट में संचालन के लिए नगर आयुक्त वेंडर की खोज में है। वेंडर को देखरेख के साथ दुकानों से निर्धारित किराया वसूल करने की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। दुकानें कितनी होगी, वेंडर की भूमिका क्या होगी, इस बारे में नीति स्पष्ट न होने से तीन बार जारी टेंडर निरस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश सचिव रविशंकर द्विवेदी के मुताबिक मंगलवार को होने वाली टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में वेंडिंग जोन और दुकान आवंटन के संबंध में निर्णय न हुआ तो फुटपाथ पर कारोबार करने वाले आंदोलन करेंगे। इस संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed