फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   nformation about roadways buses will be available through posters and LED screens

Mahakumbh : पोस्टर और एलईडी स्क्रीन से मिलेगी रोडवेज बसों की जानकारी, प्रमुख चौराहों पर लगेंगे पोस्टर

Fri, 08 Nov 2024 05:03 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 05:03 PM IST
सार

तीर्थ यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज पंफलेट भी बांटेगा। इसमें अस्थायी बस स्टेशन पहुंचने का नक्शा एवं विभिन्न स्थानों के लिए संचालित करने वाले बस स्टेशन का नाम भी अंकित होगा।

विज्ञापन
nformation about roadways buses will be available through posters and LED screens
रोडवेज बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : संवाद।

विस्तार

यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के साथ महाकुंभ मेला क्षेत्र में यात्रियों की सहूलियत के विशेष पोस्टर लगाएगा। इनमें तीर्थ यात्रियों को मार्गवार चलने वाली बसों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा सिविल लाइंस एवं जीरो रोड बस स्टेशन पर एलईडी के माध्यम से बसों के आवागमन सूचना भी प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही यात्रियों को अस्थायी बस स्टेशन से चलने वाली बसों की जानकारी भी दी जाएगी। महाकुंभ को लेकर यूपी रोडवेज शहर में आठ अस्थायी बस स्टेशन बनाएगा। प्रमुख स्नान पर्वों और शहर में भीड़ बढ़ने पर इन्हीं स्टेशनों से ही बसें चलेंगी।
विज्ञापन


अगर किसी यात्री को कानपुर, फतेहपुर रूट की तरफ जाना है तो पोस्टर के माध्यम से जानकारी दी जाएगी कि संबंधित रूट की बसें यात्रियों को नेहरू पार्क बस स्टेशन से मिलेंगी। मेला क्षेत्र में इस तरह के काफी संख्या में बैनर एवं पोस्टर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंफलेट का भी होगा वितरण

तीर्थ यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज पंफलेट भी बांटेगा। इसमें अस्थायी बस स्टेशन पहुंचने का नक्शा एवं विभिन्न स्थानों के लिए संचालित करने वाले बस स्टेशन का नाम भी अंकित होगा।

प्रदेश के सभी डिपो के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे पोस्टर

महाकुंभ को लेकर तैयारियों की जानकारी पोस्टर के माध्यम से प्रदेश के सभी डिपो के प्रमुख स्थानों पर दी जाएगी। उदाहरण के लिए अगर कोई बस गोरखपुर से प्रयागराज आ रही है तो यात्रियों को बस में ही बता दिया जाएगा कि यह बस सिविल लाइंस नहीं बल्कि झूंसी स्टेशन जाएगी।

झूंसी से मेला क्षेत्र की दूरी भी बताई जाएगी। इस तरह के स्टीकर बसों में लगाए जाएंगे। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान जो बसें संचालित होंगी उन बसों के आगे और पीछे लगे शीशे में महाकुंभ मेला 2025 का स्टीकर भी प्रदर्शित होगा।

इस तरह से होगा अस्थायी बस स्टेशन से संचालन

  • झूंसी बस स्टेशन : दोहरीघाट, बडहलगंज, गोला, उरूवा, खजनी, सीकरीगंज, गोरखपुर मार्ग और आजमगढ़, मऊ, बलिया एवं जुड़े मार्ग।
  • दुर्जनपुर बस स्टेशन : मेला प्रशासन द्वारा झूंसी बस स्टेशन पर बसों के आने पर रोक लगाए जाने पर झूंसी की बसें दुर्जनपुर बस स्टेशन से संचालित होंगी।
  • सरस्वती गेट बस स्टेशन : बदलापुर, टांडा, पदमपुर, कमरियाघाट और वाराणसी और जुड़े मार्ग।
  • नेहरू पार्क बस स्टेशन : कानपुर, फतेहपुर ,कौशाम्बी एवं जुड़े मार्ग।
  • बेली कछार बस स्टेशन : मेला प्रशासन द्वारा नेहरू पार्क बस स्टेशन पर बसों के आने पर रोक लगाए जाने पर नेहरू पार्क की बसें बेली कछार बस स्टेशन से चलेंगी।
  • बेला कछार बस स्टेशन : रायबरेली, लखनऊ, बरेली और अयोध्या, गोंडा, बस्ती, बहराइच एवं जुड़े मार्ग।
  • सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी : विंध्याचल, मिर्जापुर, शक्तिनगर एवं जुड़े मार्ग।
  • लेप्रोसी मिशन बस स्टेशन : बांदा, चित्रकूट, रीवा, सीधी एवं जुड़े मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed