{"_id":"5d2392c88ebc3e6d16351cb4","slug":"news-allahabad-news-ald24890249","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्यूमेंट्री में कैद हो रहीं पं.केशरीनाथ की छवियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्यूमेंट्री में कैद हो रहीं पं.केशरीनाथ की छवियां
विज्ञापन
NEWS
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के राजनीतिक जीवन सहित उनके रचनाकर्म और व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को सहेजा जा रहा है। इसके तहत कोलकाता की हिन्दी पत्रिका ‘द वेक’ की ओर से उन पर तैयार की जा रही डाक्यूमेंट्री की शूटिंग सोमवार को संगम किनारे भी हुई। फिल्म यूनिट ने उनके घर के अतिरिक्त संगम पर उनके पूजन-अर्चन सहित गंगा आरती के दृश्यों को कैमरे में कैद किया। मंगलवार को अरैल स्थित त्रिवेणी पुष्प में शूटिंग होगी।
तकरीबन 45 मिनट की डाक्यूमेंट्री में उनसे साक्षात्कार के अतिरिक्त उनके बारे में कोलकाता में रह रहे उनसे जुड़े लोगों की टिप्पणियां भी हैं। इसमें इलाहाबाद र्हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस की बेटी के दामाद इमरान जाकी, बेलारूस के महावाणिज्य दूत सीताराम शर्मा, सिक्किम के पूर्व पुलिस महानिदेशक आरके हांडा, एडवोकेट प्रदीप कुमार गुप्त, अरुण गुप्त आदि की बातचीत शामिल है। डाक्यूमेंट्री में उनका गीत ‘ओम नम:शिवाय’ और कोलकाता में स्कूलों के बच्चों से उनकी कविताओं पर नृत्य के दृश्य भी हैं।
‘अमर उजाला’ से बातचीत में परिकल्पना और पटकथा तैयार करने वाली ‘द वेक’ की निदेशक शकुन त्रिवेदी ने बताया कि कोलकाता में उनकी अनेक कविताओं का मंचन किया जा चुका है। इसी तरह उनकी ओर से तकरीबन ढाई सौ पुुस्तकों के विमोचन सहित अनेक साहित्यिक कार्यक्रम भी हुए हैं। डाक्यूमेंट्री का निर्देशन शुभ्रांशु त्रिवेदी और शौर्यांक कर रहे हैं जबकि शुभ्रा त्रिवेदी ने उनकी कविताओं को स्वर दिया है। फिल्म को राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय फलक पर भी ले जाया जाएगा।