{"_id":"5e343ed98ebc3e4aec680592","slug":"newly-built-colleges-will-soon-get-teachers-allahabad-news-ald267159064","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित महाविद्यालयों को जल्द मिलेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित महाविद्यालयों को जल्द मिलेंगे शिक्षक
विज्ञापन
Newly built colleges will soon get teachers
नवनिर्मित महाविद्यालयों को जल्द मिलेंगे शिक्षक
प्रयागराज। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत जिन राजकीय महाविद्यालयों के भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, वहां शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से पदों के सृजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर जरूरी सूचनाएं मांगी गई हैं।
जिन राजकीय महाविद्यालयों के बारे में सूचनाएं मांगी गईं हैं, उनमें प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के तहत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिंदकी फतेहपुर और डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहपुर शामिल है। इसके अलावा मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के छह, लखनऊ के छह, झांसी के सात, आगरा के छह, गोरखपुर के दो, कानपुर के तमीन, वाराणसी के छह और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के तहत पांच राजकीय महाविद्यालयों के बारे में आवश्यक सूचनाएं मांगी गई हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. राजीव पांडेय की ओर से जारी पत्र में पूछा गया है कि महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर प्रवक्ताओं के कितने पद रिक्त है। इस स्थिति में स्नातक स्तर की कक्षाओं में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा होगा, तो प्रस्तावित पीजी कोर्स के सुचारु संचालन के संबंधित में स्थिति स्पष्ट की जाए। स्नातक स्तर पर प्रवक्ता के सृजित पदों के सापेक्ष क्या सभी पद भरे है। अगर नहीं तो स्नातक स्तर पर शिक्षण कार्य किस प्रकार हो रहा है। यह भी कहा गया है कि रोजगारपरक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से पीजी पाठ्यक्रम की उपादेयता को देखते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए।