फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Newborn girl found from a pile of garbage wounds on the body were caused by the bites of ants

अमानवीयता : कुड़े के ढेर से मिली नवजात बच्ची, चींटियों के काटने से शरीर पर हो गए थे घाव

Sun, 11 Sep 2022 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 11:15 PM IST
सार

बच्चे के शरीर से बड़ी संख्या में चींटियां चिपकी हुई थीं। चीटियों के काटने से शिशु के शरीर पर गंभीर घाव हो गए थे। मौके पर मौजूद हर कोई उसकी मां को कोसता दिखा। फिलहाल चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया है। उसका उपचार चिल्ड्रेन अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
Newborn girl found from a pile of garbage wounds on the body were caused by the bites of ants
Prayagraj News : कूड़े के ढेर से मिली नवजात बच्ची। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फाफामऊ इलाके के शांतिपुरम कॉलोनी में कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु मिलने से लोग सन्न रह गए। सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया। बच्चे के शरीर से बड़ी संख्या में चींटियां चिपकी हुई थीं। चीटियों के काटने से शिशु के शरीर पर गंभीर घाव हो गए थे। मौके पर मौजूद हर कोई उसकी मां को कोसता दिखा। फिलहाल चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया है। उसका उपचार चिल्ड्रेन अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

 

Newborn girl found from a pile of garbage wounds on the body were caused by the bites of ants
Prayagraj News : चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों ने बच्ची को कब्जे में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

रविवार को शांतिपुरम सेक्टर सी में कूडे के ढेर पर एक नवजात बच्ची मिली है। सुबह कुछ लोगों ने कूडे के ढेर पर बच्ची मिलने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर भीड लग गई। बच्ची के शरीर पर चीटियां लगी हुई थी और उसके शरीर से खून निकल रहा था।

 

 

समाजसेवी भोला सिंह ने उसे निजी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। इसकी सूचना चाइल्ड लाइन में दी गई। मौके पर पहुंचे चाइल्ड लाइन के कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए। भोला सिंह सहित कई लोगों ने बच्ची को लेने की इच्छा व्यक्त किया, लेकिन चाइल्ड लाइन के कर्मचारी उसे अपने साथ लेकर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed