{"_id":"5d6ece0f8ebc3e93ca6f6c40","slug":"new-yamuna-bridge-allahabad-news-ald2539264167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेते वक्त नए यमुना पुल से गिरा लैब टेक्नीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी लेते वक्त नए यमुना पुल से गिरा लैब टेक्नीशियन
विज्ञापन
New Yamuna bridge
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में है तैनात, जार्जटाउन स्थित ससुराल आया था
घूमने पहुंचा था नए पुल पर, देर रात तक नहीं चला पता
प्रयागराज। कीडगंज स्थित नए यमुना पुल से आगरा में तैनात लैब टेक्नीशियन यमुना में गिर गया। वह जार्जटाउन स्थित ससुराल आने के बाद घूमने के लिए दोस्तों संग पुल पर पहुंचा था। पुलिस देर रात तक तलाश में जुटी रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
आगरा के सरकारी अस्पताल में तैनात लैब टेकभनीशियन अभिषेक चौहान पुत्र गोपाल चौहान नगरा बलिया का रहने वाला है। उसकी शादी जार्जटाउन के फतेहपुर बिछुआ में रहने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी रविंद्र प्रसाद की बेटी से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को वह आगरा से ससुराल आया था। जहां से रात नौ बजे के करीब बोलेरो पर सवार होकर घूमने के लिए नए यमुना पुल पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोस्त गाड़ी के पास बैठे थे जबकि अभिषेक पुल की रेलिंग पर बैठ गया। अचानक हवा के तेज झोेंके से उसका संतुलन बिगड़ा और वह नदी में जा गिरा। यह देख दोस्तों मेें चीखपुकार मच गई। सूचना मिली तो कीडगंज पुलिस व परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने के चलते वह कुछ देर बाद ही बाहर आ गए। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। कीडगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि सुबह एक बार फिर उसकी तलाश की जाएगी।
रोजाना लगता है जमघट
नए यमुना पुल पर घूमने के लिए पहुंचने वालों का रोजाना जमघट लगता है। घूमने-फिरने तक तो ठीक है लेकिन अक्सर यहां युवक रेलिंग पर चढ़कर तस्वीरें खिंचवाते नजर आते हैं और इसके चलते कई बार उनकी जान भी खतरे में पड़ जाती है। पुल पर तैनात सुरक्षाकर्मी रोकने की कोशिश करते हैं तो लोग उनसे झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। इसके अलावा रात में भी यहां पीने-पिलाने वालों का जमघट होता है। जो पुल पर ही वाहन भी खड़े कर देते हैं और इससे भी हादसे का खतरा बना रहता है। जानकारी के बावजूद कीडगंज और नैनी पुलिस ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं करती।