फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New video of model Harsha Richhariya surfaced, she said - Only that which is approved by Mahadev happens.

Mahakumbh : मॉडल हर्षा रिछारिया का नया वीडियो आया सामने, बोलीं- वही होता है जो महादेव को मंजूर होता है

Sat, 18 Jan 2025 05:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 05:48 PM IST
सार

मॉडल हर्षा रिछारिया ने एक वीडियो जारी कर बदनाम करने वालों को नसीहत दी है। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक मिनट 24 सेकंड के वीडियो में उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधा है। कहा कि उन्हें चाहे जितना बदनाम कर लिया जाए, लेकिन अंत में वही होगा जो महादेव चाहेंगे। 

विज्ञापन
New video of model Harsha Richhariya surfaced, she said - Only that which is approved by Mahadev happens.
मॉडल हर्षा रिछारिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में शाही स्नान पर आचार्य के शाही रथ पर सवार होकर पूरे देश में सुर्खियां बटोर रही मॉडल हर्षा रिछारिया का एक नया वीडियो सामने आया है। हर्षा ने अपने आाधिकारिक ट्विटर (एक्स) अकाउंट से 1.24 मिनट का वीडियो जारी करके कहा है कि कोई कुछ भी कर ले, लेकिन अंत में वही होता है जो महाादेव को मंजूर होता है। जब किस्मत में राज्याभिषेक और राजतिलक होता है तो आप कितने भी सालों का वनवास काट लें, घूम फिरकर राजतिलक होकर ही रहेगा।

विज्ञापन


जीवन में कितनी भी कठिनाई आए लोग कितना भी धोखा दें और कितना भी साथ छोड़ें। आपके माता पिता और आपके गुरु भी आपका साथ छोड़ दें तो भी आपसे कोई भी आपसे वो चीज नहीं छीन सकता जो आपकी किस्मत में लिखा है। कोई आपसे वह नहीं छीन सकता जो महादेव ने आपको दिया है। आदमी टूटता है हारता है रोता है लेकिन अंत में वही होता है जो महादेव ने चाहा होता है। आज जो लोग मुझे तोड़ रहे हैं जो नीचे गिरा रहे हैं यह लोग मुझे मजबूत कर रहे हैं। जो मेरी किस्मत में लिखा है वह मुझे मिलकर ही रहेगा... हर हर महादेव।
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed