नवाबगंज के खागलपुर गांव में पांच लोगों की मौत मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस की छानबीन में यह तथ्य सामने आया है कि घटना की रात बाहर से कोई भी शख्स अंदर नहीं आया। ऐसे में अब शक की सुई गृहस्वामी पर ही जा रही है जिसका शव बरामदे में लटकता मिला। हालांकि घटना को उलझाने के लिए भी एक शख्स की लाश को लटकाने की साजिश के तहत देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस सबी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस को कमरे से एक सुसाइट नोट मिला है, जो गृहस्वामी राहुल के द्वारा लिखा बताया जा रहा है। इसमें राहुल ने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष के 11 लोगों को बताया है।
प्रयागराज : पांच लोगों की मौत के मामले में नया मोड़, कमरे से मिला सुसाइड नोट, 11 लोगों को ठहराया जिम्मेदार
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 Apr 2022 03:51 PM IST
सार
नवाबगंज से खागलपुर गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस को कमरे से एक सुसाइट नोट मिला है, जो गृहस्वामी राहुल के द्वारा लिखा बताया जा रहा है। इसमें राहुल ने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष के 11 लोगों को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन