फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New twist in the case of molestation in the office of the Electricity Department

प्रयागराज : बिजली विभाग के दफ्तर में छेड़छाड़ मामले में नया मोड़, महिला पर भी केस दर्ज

Sat, 03 Dec 2022 10:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Dec 2022 10:04 PM IST
सार

आरोप है कि इसी को लेकर 10 नवंबर को महिलाकर्मी ने उससे मारपीट की। वह बचने के लिए भागा तो अपने मंगेतर व अन्य अज्ञात संग मारने के लिए ऑफिस में घुस आई। कर्मचारियों के हस्तक्षेप पर उसकी जान बच सकी।

विज्ञापन
New twist in the case of molestation in the office of the Electricity Department
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जार्जटाउन स्थित विद्युत नगरीय निर्माण खंड प्रथम में महिलाकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी सहकर्मी जीतेंद्र कुमार ने महिला, उसके मंगेतर व आधा दर्जन अज्ञात पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करा दिया है। 

विज्ञापन



उसने पुलिस को बताया कि अभिलेखों में कटिंग व भविष्य निधि के अग्रिम भुगतान के लिए दिए गए प्रार्थनापत्र को संशोधन के लिए वापस लेने व मांगने पर भी उपलब्ध न कराने पर उसने स्पष्टीकरण मांग लिया था।
विज्ञापन



आरोप है कि इसी को लेकर 10 नवंबर को महिलाकर्मी ने उससे मारपीट की। वह बचने के लिए भागा तो अपने मंगेतर व अन्य अज्ञात संग मारने के लिए ऑफिस में घुस आई। कर्मचारियों के हस्तक्षेप पर उसकी जान बच सकी। आरोप यह भी है कि उसी दिन तहरीर देेने के बावजूद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। जबकि महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जार्जटाउन एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed