{"_id":"63adc2f2e426e33433752bf8","slug":"new-twist-in-teenager-s-death-boyfriend-had-instigated-her-to-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : किशोरी की मौत के मामले में नया मोड़, प्रेमी ने आत्महत्या के लिए था उकसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : किशोरी की मौत के मामले में नया मोड़, प्रेमी ने आत्महत्या के लिए था उकसाया
Thu, 29 Dec 2022 10:10 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:10 PM IST
सार
पिछले दिनों संदिग्ध हालत में किशोरी का फंदे पर शव लटकता मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके पिता ने प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पिछले दिनों संदिग्ध हालत में किशोरी का फंदे पर शव लटकता मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके पिता ने प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के माथे पर सिंदूर लगा था।
विज्ञापन
थाना मऊआइमा सराय अतन उर्फ नौगिरा गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी का शव 26 दिसबंर की रात घर में फ ांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। घटना के बाद पोस्टमार्टम के दौरान किशोरी के माथे पर सिंदूर लगा पाया गया। किशोरी का एक युवक से प्रेम संबंध था। घटना को लेकर किशोरी के पिता ने मऊआइमा थाने में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी के पिता का आरोप है कि बेटी को आत्महत्या के लिए प्रेमी ने उकसाया था। पुलिस ने मामले की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किशोरी की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर जांच कराई जा रही है। मामला सत्य पाया गया तो कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -सुरेश सिंह,-मऊआइमा इंस्पेक्टर
विज्ञापन
आधा घंटा दोनों के बीच हुई थी बात, मां ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था
मृतका के पिता के मुताबिक घटना की रात उसकी बेटी व प्रेमी की मोबाइल से 11 से 11:30 बजे तक बात हुई। इससी दौरान फोन पर किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। इस कारण किशोरी ने अपने प्रेमी के नाम का सिंदूर लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की मां ने एक बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इस पर दोनों को डांट-फटकार लगाई थी।