फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New twist in female officer murder case: Police picked up two youths of the locality, son's mobile also seized

महिला अफसर हत्याकांड में नया मोड़ :  मुहल्ले के दो युवकों को पुलिस ने उठाया, बेटे का मोबाइल भी जब्त

Sun, 23 Jun 2024 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 02:05 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को बदमाशों ने घर में घुसकर कुसुमलता की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद धूमनगंज पुलिस सक्रिय हुई और मोहल्ले में लगे तकरीबन 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाल डाला। इस कैमरे में दो बदमाश कैद थे। इसमें एक बदमाश घर के अंदर गया और दूसरा घर के बाहर पहरा दे रहा था।

विज्ञापन
New twist in female officer murder case: Police picked up two youths of the locality, son's mobile also seized
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के आनंदपुरम काॅलोनी में महिला अफसर कुसुमलता हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने मोहल्ले के रहने वाले दो हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खोल दी है। सूत्रों के मुताबिक शक के आधार पर पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। वहीं, दूसरी तरफ कुसुमलता के बेटे का भी मोबाइल जब्त कर काॅल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बदमाशों ने घर में घुसकर कुसुमलता की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद धूमनगंज पुलिस सक्रिय हुई और मोहल्ले में लगे तकरीबन 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाल डाला। इस कैमरे में दो बदमाश कैद थे। इसमें एक बदमाश घर के अंदर गया और दूसरा घर के बाहर पहरा दे रहा था। दोनों नकाबपोश थे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने कद-काठी से दोनों की परिजनों समेत आसपास के लोगों से पहचान कराई। सूत्रों के मुताबिक लोगों इनकी पहचान आनंदपुरम काॅलोनी में रहने वाले दो युवकों के रूप में की, जिसमें एक का नाम उमेश बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि इनमें से एक का क्रिमिनल बैकग्राउंड है। वह जेल भी जा चुका है। अब वह किराये के मकान पर रहकर अपना काम करता है। वहीं, दूसरे के बारे में पता चला कि वह पहले इसी मोहल्ले में रहता था। लेकिन, पिछले काफी समय से वह और उसका परिवार जा चुका है। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगालकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुसुमलता के जानकारों पर गहराया शक
 

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। टीमें शनिवार को भी पूरे मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरों को खंगालती रहीं। 50 से अधिक फुटेज खंगाले गए। वहीं, 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस का आशंका है कि कुसुमलता के हत्यारे उनके जान पहचान के होंगे। यही वजह है कि आसानी से बदमाश उनके घर में दाखिल हो गया। वहीं, दूसरी तरफ, आसपास के लोगों ने बताया कि इस वारदात के बाद मोहल्ले के लोग डरे सहमे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed