{"_id":"cae7d4246272ee0c19944a652e030f08","slug":"new-train-to-delhi-from-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मार्च से दिल्ली के लिए नई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मार्च से दिल्ली के लिए नई ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले रेल बजट में घोषित मंडुआडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो मार्च से पटरी पर दौड़ने जा रही है। प्रयागराज, शिवगंगा, रीवांचल, दूंरतो एक्सप्रेस छूट जाने के बाद दिल्ली जाने वालों के लिए यह ट्रेन मुफीद साबित हो सकती है। इस ट्रेन में जंक्शन से बैठने वाले यात्रियों के लिए शिवगंगा एक्सप्रेस से ज्यादा बर्थ मिलेगी।
प्रतिदिन चलने वाली नई ट्रेन मंडुआडीह से रात 10.30 बजे छूटकर ज्ञानपुर रोड होते हुए जंक्शन पर रात 1.20 बजे पहुंचेगी। कानपुर, गाजियाबाद रुककर यह गाड़ी दोपहर 12.15 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचाएगी। वापसी में भी नई दिल्ली से रात 10.25 बजे छूटेगी यानी प्रयागराज एक्सप्रेस के बाद। यह ट्रेन रात 11.04 बजे गाजियाबाद, सुबह 4.55 बजे कानपुर, सुबह 7.45 बजे इलाहाबाद जंक्शन, 9.30 बजे ज्ञानपुर रोड और 11.20 बजे मंडुआडीह स्टेशन पहुंचाएगी। दैनिक होने के कारण इलाहाबाद से वाराणसी जाने वालों के लिए भी यह ट्रेन काफी काम की साबित हो सकती है। हालांकि, इसका ठहराव रामबाग स्टेशन पर नहीं दिया गया है। मंडुआडीह से यह गाड़ी एक मार्च को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी। पहले दिन यह गाड़ी जंक्शन पर दोपहर 12.20 बजे मिलेगी।