{"_id":"612d05e501c4bf047f5643e9","slug":"new-session-will-start-in-ecc-from-tomorrow-second-and-third-year-classes-will-be-in-online-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीसी में कल से शुरू होगा नया सत्र, ऑनलाइन मोड में होंगी स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीसी में कल से शुरू होगा नया सत्र, ऑनलाइन मोड में होंगी स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की कक्षाएं
Mon, 30 Aug 2021 09:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 30 Aug 2021 09:53 PM IST
सार
कोविड के कारण ईसीसी में पिछड़ चुके सत्र को पटरी पर लाना कॉलेज प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। सबसे बड़ी चुनौती बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम को समय से पूरा कराना है।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इविंग क्रिश्चयन कॉलेज (ईसीसी) में एक सितंबर से नए सत्र का आगाज हो जाएगा। स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की कक्षाएं बुधवार से शुरू होने जा रही हैं। हालांकि कोविड के कारण इस बार सत्र काफी विलंब से शुरू हो रहा है। फिलहाल ऑनलाइन कक्षाओं के साथ नए सत्र की शुरुआत होने जा रही है। वहीं, स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का नया सत्र आठ अक्तूबर से शुरू होगा।
कोविड के कारण ईसीसी में पिछड़ चुके सत्र को पटरी पर लाना कॉलेज प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। सबसे बड़ी चुनौती बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम को समय से पूरा कराना है। कक्षाएं ऑनलाइन मोड में चलेंगी, ऐसे में कॉलेज प्रशासन को सत्र पटरी पर लाने के लिए अतिरिक्त कवायद करनी होगी। एक सितंबर से नया सत्र शुरू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। दूसरी ओर, नए सत्र में दाखिले के लिए सात अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा 25 सितंबर को होनी है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाना। एक अक्तूबर से चयनित अभ्यर्थियों और 4 अक्टूबर से प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे, जबकि आठ अक्तूबर से नए सत्र की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। स्नातक प्रथम वर्ष का नया सत्र भी काफी पीछे हो जाएगा और कॉलेज प्रशासन के लिए प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम समय से पूरा कराना और अधिक चुनौतीपूर्ण होगा।