{"_id":"5903b0214f1c1b6352c0c07e","slug":"new-registrar-of-skilled-fielder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशलेंद्र इविवि के नए रजिस्ट्रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशलेंद्र इविवि के नए रजिस्ट्रार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 29 Apr 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशलेंद्र मिश्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नए रजिस्ट्रार होंगे। शुक्रवार को बवाल के बीच हुई इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में हुई कार्य परिषद की बैठक में रजिस्ट्रार समेत वित्त अधिकारी (एफओ) और डिप्टी रजिस्ट्रार की नियुक्ति पर भी अंतिम मुहर लगा दी गई। हालांकि परीक्षा नियंत्रक और इनफॉर्मेशन साइंटिस्ट के पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हो सकी।
अब तक रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी प्रो. एनके शुक्ला संभाल रहे थे। 26 अप्रैल को रजिस्ट्रार पद के लिए इंटरव्यू हुआ था। इसमें 10 से अधिक आवेदक शामिल हुए थे। शुक्रवार को कार्य परिषद की बैठक में इस पद पर नियुक्ति का लिफाफा खोला गया। विश्वविद्यालय के नए रजिस्ट्रार कुशलेंद्र मिश्र भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ से आए हैं।
वहीं, वित्त अधिकारी के पर राजस्थान से आए चार्टर्डं एकाउंटेंट रघु भार्गव की नियुक्ति हुई है जबकि डिप्टी रजिस्ट्रार राजीव गुप्ता होंगे। राजीव इससे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ही सहायक रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन पदों के अलावा परीक्षा नियंत्रक और इनफॉर्मेशन साइंटिस्ट पद के लिए भी इंटरव्यू हुआ था। दोनों पदों के लिए कई आवेदन आए लेकिन इंटरव्यू में कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला, सो दोनों पदों पर नियुक्ति नहीं हो सकी। सूत्रों का कहना है कि बैठक में कुछ अन्य एजेंडों पर भी चर्चा होनी थी लेकिन बैठक के दौरान ही गेस्ट हाउस के बाहर बवाल हो जाने के कारण कुछ एजेंडों पर चर्चा नहीं हुई या आपाधापी में प्रस्ताव पारित कर दिए गए।