{"_id":"69a40145df1bc20c2e0ec5c9","slug":"new-rate-list-will-be-implemented-in-the-state-from-april-1-causing-trouble-in-prayagraj-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रदेश में एक अप्रैल से लागू होगी नई रेट लिस्ट, प्रयागराज में मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रदेश में एक अप्रैल से लागू होगी नई रेट लिस्ट, प्रयागराज में मुश्किल
Sun, 01 Mar 2026 02:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:35 PM IST
सार
सभी जिलों के सर्किल रेट की सूची में एकरूपता और संपत्ति पंजीकरण से प्रभार्य स्टांप शुल्क की गणना को आसान, सुविधाजनक एवं पारदर्शी बनाने के लिए पूरे प्रदेश में एक समान प्रारूप वाली सर्किल रेट की सूची एक अप्रैल से लागू की जाएगी।
विज्ञापन
प्रयागराज में सर्किल रेट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सभी जिलों के सर्किल रेट की सूची में एकरूपता और संपत्ति पंजीकरण से प्रभार्य स्टांप शुल्क की गणना को आसान, सुविधाजनक एवं पारदर्शी बनाने के लिए पूरे प्रदेश में एक समान प्रारूप वाली सर्किल रेट की सूची एक अप्रैल से लागू की जाएगी। हालांकि, प्रयागराज में एक अप्रैल से यह बदलाव मुश्किल है क्योंकि यहां 15 दिसंबर 2025 को ही नई रेट लिस्ट लागू की जा चुकी है।
विज्ञापन
महानिरीक्षक निबंधन की ओर से सभी जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि शासन से निर्धारित एक समान प्रारूप वाली सर्किल रेट की सूची एक अप्रैल 2026 से लागू कर दी जाए। प्रयागराज में कई बदलावों के साथ 15 दिसंबर 2025 को नई रेट लिस्ट लागू की जा चुकी है। हालांकि, शासन की ओर से निर्धारित प्रारूप और प्रयागराज में लागू प्रारूप में अंतर है लेकिन इतने कम समय में नया प्रारूप लागू कर पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
निबंधन विभाग के सूत्रों का कहना है कि शासन से निर्धारित प्रारूप पर नई रेट लिस्ट तैयार करने में कम से कम दो माह का समय लग जाएगा। वैसे भी मार्च का महीना है और आखिरी वित्तीय वर्ष में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यस्तता रहेगी। ऐसे में शासन से निर्धारित प्रारूप को एक अप्रैल 2026 से लागू कर पाना आसान नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि, प्रयागराज में 15 दिसंबर 2025 को जो रेट लिस्ट लागू की गई थी उसमें भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं और मूल्यांकन प्रणाली काे आसान किया गया है। इस रेट लिस्ट में पहली बार हिंदी वर्णमाला के क्रम में गांव-मोहल्लों के नाम दिए गए हैं। प्रयागराज की सभी तहसीलों की रेट लिस्ट में एकरूपता लाई गई है।
शासन से निर्धारित रेट लिस्ट में एक जमीन के मूल्यांकन के लिए तीन से चार तरह के रेट दर्ज किए जाने का प्रावधान है। अगर उस हिसाब से नई रेट लिस्ट लागू की जाती है तो स्थिति पहले जैसी हो जाएगी और हाल ही में प्रयागराज में लागू नई रेट लिस्ट में फिर से कई बदलाव करने होंगे। निबंधन विभाग के सूत्रों का कहना है कि पूर्व में विभाग की ओर से लखनऊ में हुई बैठक में आपत्ति भी दर्ज कराई गई थी। इस पर अभी कोई जवाब नहीं आया है।