{"_id":"63885466f47da014706b6e85","slug":"new-police-commissioner-ramit-sharma-will-take-charge-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नए पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने ग्रहण किया कार्यभार, शुरू किया कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नए पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने ग्रहण किया कार्यभार, शुरू किया कामकाज
Fri, 02 Dec 2022 02:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Dec 2022 02:03 PM IST
सार
जिले के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा का कहना है कि उनके कार्यकाल में हर शख्स को इंसाफ मिले। यही उनकी प्राथमिकता होगी। वह प्रयागराज में पहले भी रह चुके हैं। इस कार्यकाल में उस अनुभव का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : नए पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने ग्रहण किया कार्यभार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने शुक्रवार को सुबह कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने विधिवत अपना कामकाज शुरू कर दिया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिले के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा का कहना है कि उनके कार्यकाल में हर शख्स को इंसाफ मिले। यही उनकी प्राथमिकता होगी। वह प्रयागराज में पहले भी रह चुके हैं। इस कार्यकाल में उस अनुभव का लाभ मिलेगा। रमित शर्मा बृहस्पतिवार को देर रात प्रयागराज पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि जिले को एक बेहतर पुलिस तंत्र की जरूरत है। इस पर अधिकारियों से मिलकर काम किया जाएगा। अभी तक वह बरेली में बतौर आईजी तैनात थे। 1999 बैच के आईपीएस रमित शर्मा कई जिलों में पुलिस कप्तान के रूप में काम कर चुके हैं। प्रयागराज में वे बतौर आईजी तैनात रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ में तैनाती के दौरान ड्रोन के इस्तेमाल पर उन्होंने प्रदेश भर में काफी प्रशंसा बटोरी थी। आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन किया।
नवागंतुक पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री रमित शर्मा द्वारा अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुये दी गयी बाइटः- 1/2#UPPolice @Uppolice @dgpup pic.twitter.com/srDRPsFTLd
— POLICE COMMISSIONERATE PRAYAGRAJ (@prayagraj_pol) December 2, 2022