फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New government will be formed today

आज बनेगी छात्रों की नई सरकार

Sat, 14 Oct 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 14 Oct 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
New government will be formed today
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और तीन संघटक कालेजों में छात्र-छात्राओं की नई सरकार के लिए शनिवार को वोट पड़ेंगे। मतदान के कुछ देर बाद मतगणना शुरू हो जाएगी और देर रात तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के साथ सीएमपी, ईश्वर शरण और इलाहाबाद डिग्री कालेज में 36 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं 155 उम्मीदवारों में से अपना नेता चुनेंगे। पिछले कई चुनावों के नतीजों को देखते हुए छात्र-छात्राओं के सामने बेदाग छवि और उनकी लड़ाई लड़ने वाले छात्रसंघ पदाधिकारियों का चुनाव एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का परिणाम रात नौ बजे तक आने की उम्मीद है। कालेजों में परिणाम शाम को ही आ जाएगा। इसी के साथ छात्र राजनीति की दिशा भी तय हो जाएगी। मतदान के लिए विश्वविद्यालय और कालेजों के प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मतदान और परिणाम आने के बाद बवाल की भी आशंका है, सो परिसर छावनी में तब्दील रहेंगे। विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में शुक्रवार से ही बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सुबह आठ बजे मतदान शुरू होकर दिन में दो बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। कुल 63 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले साल 67 प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार इविवि में कुल 19987 मतदाता हैं, जिनमें 13988 छात्र एवं 5999 छात्राएं शामिल हैं। पिछली बार मतदाताओं की संख्या 20577 थी। छात्र सीनेट हाउस कैंपस (कला संकाय) और छात्राएं महिला छात्रावास में मतदान करेंगी। मतदान के लिए कुल 22 पोलिंग स्टेशनों में 48 बनाए गए हैं। 16 पोलिंग स्टेशन के 32 बूथ कला संकाय और छह पोलिंग स्टेशन के 16 बूथ महिला हास्टल में होंगे। इस बार भी मतदान के लिए ओएमआर शीट का उपयोग किया जा रहा है। एक ही शीट पर सभी प्रत्याशियों का नाम होगा। छात्र-छात्राओं को संबंधित प्रत्याशी के नाम के आगे के गोले को काले बॉल प्वाइंट पेन से रंगना होगा। मतदान तथा मतगणना के लिए शिक्षकों, अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी पहले ही निर्धारित की चुकी है। निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर आरके सिंह ने बैठक करके सभी को चुनावी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में शनिवार को दोपहर दो बजे तक मतदान चलेगा। मतगणना शाम पांच बजे शुरू होगी। रात नौ बजे तक परिणाम की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सुबह 11 बजे छात्रसंघ भवन पर आयोजित होगा।

इलाहाबाद डिग्री कालेज (एडीसी) में दिन में आठ से एक बजे के बीच मतदान होगा। 4068 छात्र एवं 297 छात्राएं अलग-अलग पदों के लिए 20 प्रत्याशियों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। मतदान कीडगंज, बेनीगंज और जीरोरोड तीनों परिसर में होगा। जीरो रोड स्थित छात्रा शाखा में बीए, बीकॉम एवं परास्नातक विषय मनोविज्ञान, उर्दू, पेंटिंग एवं संगीत की छात्राएं, कीडंगज परिसर में बीए, बीकॉम के छात्र, बीएससी के छात्र एवं छात्राएं एवं परास्नातक के सभी विषयों के छात्र-छात्राएं और बेनीगंज शाखा में विधि के सभी स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। मतगणना दिन में दो बजे से कीडगंज परिसर में होगी। शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।

सीएमपी डिग्री कालेज में भी दिन में आठ से एक बजे के बीच मतदान होगा। कुल 7813 विद्यार्थी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी छात्र-छात्राओं को जार्जटाउन स्थित मुख्य परिसर में वोट देना है। कुल 47 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए 12 बूथ बनाए गए हैं। मतगणना दो बजे शुरू होगी। छात्र-छात्राएं छात्रसंघ भवन गेट से प्रवेश करेंगे। मतदान के बाद वनस्पति विज्ञान विभाग से लगे गेट से निकलेंगे। चुनाव अधिकारी डॉ.मीना राय ने बताया कि दो बजे मतगणना शुरू होगी। परिणाम शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। इसके बाद पदाधिकारियों को शपथ दिला दी जाएगी।

ईश्वर शरण डिग्री कालेज में दिन में 8.30 से एक के बीच मतदान होगा। तकरीबन साढ़े चार हजार विद्यार्थी 25 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतगणना दो बजे शुरू होगी। शाम तक रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में मतदान कक्षों में छात्रों का प्रवेश महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से होगा और निकास पीछे के गेट से केंद्रीय कार्यालय होते हुए कॉलेज के मुख्य गेट से होगा। विश्वविद्यालय एवं संघटक कालेजों के छात्रसंघ चुनाव के दौरान शनिवार को मतदान करने के लिए छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र और फीस रसीद की मूल प्रति भी लानी है। इनके बिना वोट देने की अनुमति नहीं मिलेगी।

छात्रसंघ चुनाव और मतगणना के दौरान विश्वविद्यालय और कालेज परिसर तथा आसपास भारी फोर्स रहेगी। विश्वविद्यालय के पास 600 पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात रहेंगे। इनके अलावा विश्वविद्यालय के 150 सुरक्षा कर्मी भी चुनाव पर नजर रखेंगे। 50 प्रशासनिक अधिकारी, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के 25 सदस्य भी रहेंगे। चुनाव ड्यूटी में तकरीबन तीन सौ अध्यापक और 400 कर्मचारी लगाए गए हैं।


इविवि छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों को परिणाम घोषित होने के 48 घंटे के भीतर इविवि परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करनी होगी। निर्वाचन अधिकारी प्रो. आरके सिंह के अनुसार परिसर में जिन प्रत्याशियों ने जगह-जगह पम्फलेट आदि फेंक रखा है। इससे परिसर में गंदगी फैल गई है। प्रत्याशियों को 48 घंटे में लिखकर देना होगा कि उन्होंने की सफाई करवा दी है। मतदाताओं को अगर कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आता है तो मतदाताओं के सामने नोटा का भी विकल्प होगा। यानी मतदाता चाहें तो सभी को रिजेक्ट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed