फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New government degree colleges to be opened in Hardoi and Shahjahanpur

Prayagraj : हरदोई और शाहजहांपुर में खुलेंगे नए राजकीय डिग्री कॉलेज, कौशांबी में निर्माण कार्य को मिली रफ्तार

Sun, 14 Dec 2025 07:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Dec 2025 07:00 PM IST
सार

प्रदेश में उच्च शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने की दिशा में उच्च शिक्षा निदेशालय ने एक अहम कदम उठाया है। निदेशालय ने प्रदेश के हरदोई और शाहजहांपुर जिले में दो नए राजकीय महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।

विज्ञापन
New government degree colleges to be opened in Hardoi and Shahjahanpur
शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में उच्च शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने की दिशा में उच्च शिक्षा निदेशालय ने एक अहम कदम उठाया है। निदेशालय ने प्रदेश के हरदोई और शाहजहांपुर जिले में दो नए राजकीय महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इसके साथ ही निर्माणाधीन कॉलेजों के लिए बजट की दूसरी किश्त भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिन दो नए स्थानों पर कॉलेज खोलने की योजना बनाई है, उनमें हरदोई के शाहाबाद और शाहजहांपुर के ढकिया परवेजपुर है। फिलहाल यह प्रस्ताव शासन के पास विचाराधीन है और विभाग को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। नए प्रस्तावों के अलावा, प्रदेश में पहले से बन रहे तीन राजकीय कॉलेजों के निर्माण कार्य में तेजी लाने की कवायद भी शुरू हो गई है। आगरा के सिंघावली बटेश्वर, गाजियाबाद के दादरी (जार्चा) और कौशांबी के मूरतगंज में बन रहे कॉलेजों पर प्रति कालेज लगभग 13 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन


इन कॉलेजों के लिए शासन द्वारा पहले ही दो-दो करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की जा चुकी थी। कौशांबी (मूरतगंज) में बन रहे कॉलेज के निर्माण कार्य को गति देने के लिए 5 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त भेज दी गई है। इससे निर्माण कार्य समय पर पूरा होने की संभावना बढ़ गई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि नए कॉलेजों के प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही शासन से इन प्रस्तावों को हरी झंडी मिल जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed