फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   new education polcy

देश में अगले सत्र से नई शिक्षा नीति

Wed, 09 Nov 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 09 Nov 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
new education polcy
प्रकाश्‍ा जावड़ेकर - फोटो : अमर उजाला
 देश में नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए मसौदा तैयार चुका है। इस पर मंथन भी चल रहा है। अगले सत्र 2017-18 से इसे लागू कर दिया जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को यहां मांडा में आयोजित लाल बहादुर शास्त्री सेवा निकेतन के स्वर्ण जयंती समारोह में की। केंद्रीय मंत्री ने गुणवत्तापरक शिक्षा पर जोर देते हुए ‘सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा’ का आह्वान किया। कहा कि परीक्षा पास करने का क्या मतलब, जब विषय का ज्ञान ही न हो। अब एक कानून बनाकर शिक्षा को नियमबद्ध किया जाएगा। इस नई शिक्षा नीति को अगले सत्र से लागू किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार होगा। छात्र खुद ही नकल से दूर भागेेंगे। कोई उन्हें तीसरे माले पर चढ़कर नकल की चिट नहीं पहुंचाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी और अमीर एवं गरीब साथ बैठकर शिक्षा ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


कक्षा पांच एवं आठ की बोर्ड परीक्षा के मसले पर बोले कि इसके लिए नियम प्रदेश सरकार बनाएगी। हाई स्कूल की परीक्षा में ग्रेडिंग प्रणाली के मुद्दे पर कहा कि इस पर अभी कुछ कहना ठीक नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शास्त्री ने केंद्रीय मंत्री से मांग की कि क्षेत्र में कोई महिला महाविद्यालय नहीं है, सो एक महाविद्यालय खुलवाया जाए ताकि ग्रामीण उच्च शिक्षा के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मेयर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, देवी शंकर मिश्र, डॉ. एसके सिंह, मंजू शास्त्री, मीरा शास्त्री आदि मौजूद रहीं। वाराणसी से आए गायक मनोज श्रीवास्तव ने लाल बहादुर शास्त्री पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। समारोह की अध्यक्षता सुनील शास्त्री एवं संचालन हरि प्रसाद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू पिछले महीने से छुट्टी पर चल रहे हैं। उनको लेकर कई विवाद भी सामने आए हैं। इस मसले पर सरकार क्या कर रही है? इस सवाल को केंद्रीय मंत्री टाल गए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जहां तक वीसी की नियुक्ति का सवाल है तो यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इस पर फैसला राष्ट्रपति लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed