फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New DGP learned the basic skills in Prayagraj itself, Rajiv Krishna reached the highest post of UP Police

UP : आईपीएस अफसर से डीजीपी बनने का सफर, जानिए यूपी पुलिस के मुखिया राजीव कृष्ण का प्रयागराज कनेक्शन

Sun, 01 Jun 2025 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Jun 2025 02:01 PM IST
सार

यूपी पुलिस के नए मुखिया वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण की बतौर पुलिस महानिदेशक तैनाती प्रयागराज के लोगों के लिए भी एक गौरवपूर्ण क्षण है। क्योंकि, आईपीएस के लिए चयनित होने से राज्य के सबसे ऊंचे पुलिस पद तक पहुंचने का उनका सफर प्रयागराज से ही शुरू हुआ था।

विज्ञापन
New DGP learned the basic skills in Prayagraj itself, Rajiv Krishna reached the highest post of UP Police
राजीव कृष्ण, कार्यवाहक डीजीपी यूपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी पुलिस के नए मुखिया वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण की बतौर पुलिस महानिदेशक तैनाती प्रयागराज के लोगों के लिए भी एक गौरवपूर्ण क्षण है। क्योंकि, आईपीएस के लिए चयनित होने से राज्य के सबसे ऊंचे पुलिस पद तक पहुंचने का उनका सफर प्रयागराज से ही शुरू हुआ था। पुलिसिंग के बुनियादी गुर उन्होंने यहीं से सीखे।
विज्ञापन


इसके बाद फिर आगे बढ़े तो मुड़कर नहीं देखा और यूपी पुलिस के सर्वोच्च पद पर पहुंचे। आईपीएस राजीव कृष्ण 1991 में आईपीएस के लिए चयनित हुए। 15 सितंबर 1991 को उनकी पुलिस विभाग में ज्वाइनिंग हुई। इसके बाद नवंबर 1992 में बतौर प्रोबेशनरी एएसपी पीटीसी मुरादाबाद में एक महीने के लिए तैनात रहे। पुलिस अफसर बनने का उनका वास्तविक सफर इसके बाद शुरू हुआ।
विज्ञापन


16 दिसंबर 1992 को उन्हें प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में बतौर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी तैनाती मिली। इसके बाद करीब सात महीनों तक, यानी सात जुलाई 1993 तक, यहीं तैनात रहकर उन्होंने पुलिसिंग की बुनियादी विधाओं का गहन प्रशिक्षण लिया। यही वह शहर था, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसंपर्क के महत्वपूर्ण पहलुओं को व्यावहारिक रूप में सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल में बसती हैं प्रयागराज की यादें

प्रयागराज धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तो है ही, प्रशासनिक रूप से भी यह एक चुनौतीपूर्ण जिला माना जाता है। यहां मिले अनुभवों ने ही आईपीएस राजीव कृष्ण को शुरुआती दौर में ही एक सक्षम और संवेदनशील अफसर बनने की दिशा में प्रेरित किया। वह खुद कहते रहे हैं कि प्रयागराज में बिताया गया प्रशिक्षण काल उनके पूरे कॅरिअर के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।

प्रशिक्षण काल के बाद उन्होंने प्रदेश के कई प्रमुख और संवेदनशील जिलों में जिम्मेदारियां संभालीं। मेरठ, आगरा, लखनऊ और नोएडा जैसे शहरों में उन्होंने न केवल कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाया, बल्कि आधुनिक पुलिसिंग के कई सफल प्रयोग भी किए। शांतिपूर्ण चुनाव संचालन, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना और साइबर क्राइम जैसी नई चुनौतियों से निपटने में उनकी कार्यशैली की खूब सराहना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed