फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New cut-offs released for BA, BSc (Mathematics), and BA-LLB.

Prayagraj News: बीए, बीएससी गणित, बीए-एलएलबी के नए कटऑफ जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
New cut-offs released for BA, BSc (Mathematics), and BA-LLB.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने स्नातक प्रवेश 2026-27 के तहत बीए, बीएससी (गणित), बीएएलएलबी (ऑनर्स) समेत अन्य विषयों के कटऑफ जारी किए हैं। बीए प्रवेश के आठवें कटऑफ में ईडब्ल्यूएस के लिए 369 से 377, ओबीसी के लिए 379 से 390 और एससी के लिए 327 से 337.52 अंक निर्धारित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 24 अगस्त सुबह 10 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

बीएससी गणित में अनारक्षित वर्ग के लिए 416.5 से 418.70, ओबीसी के लिए 372 से 373.50 और ईडब्ल्यूएस के लिए 379.50 से 381.06 अंक निर्धारित किए गए हैं। बीए-एलएलबी (ऑनर्स) के 12वें कटऑफ में ईडब्ल्यूएस के लिए 519 से 520 व ओबीसी के लिए 506.89 से 507 अंक निर्धारित किया गया है। दोनों वर्गों के चयनित अभ्यर्थी शनिवार दोपहर दो बजे तक शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीसीए में अनारक्षित वर्ग की मेरिट 415.66 अंक, ओबीसी की 372.65, एससी की 329.55 और एसटी की 103.34 अंक निर्धारित की गई है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 388.60 अंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पांच वर्षीय डाटा साइंस पाठ्यक्रम का कटऑफ भी जारी
- आईपीएस के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए (डाटा साइंस) का 13वां कटऑफ जारी हुआ है। ओबीसी वर्ग के लिए 370.14 और ईडब्ल्यूएस के लिए 398.89 अंक प्रवेश के लिए निर्धारित किया गया है। एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पात्र हैं। 24 अगस्त सुबह आठ बजे फीस जमा कर सकते हैं।

बीवोक फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी में ओबीसी वर्ग के लिए 361.01, एससी के लिए 270.85 अंक या इससे अधिक मेरिट प्रवेश के लिए रखी गई है। एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका दिया गया है। इविवि ने स्पष्ट किया है कि केवल दस्तावेजों के सत्यापन से सीट आवंटन सुनिश्चित नहीं होगा। प्रवेश सीटों की उपलब्धता व मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed