फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   new covid patients numbers falls, 98 tested positive today

नए संक्रमितों की संख्या सौ के नीचे आई, मिले 98

Mon, 19 Oct 2020 01:44 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
new covid patients numbers falls, 98 tested positive today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। कोरोना के मामले में शनिवार को बड़ी राहत की खबर रही। 22 जुलाई के बाद रोगियों की संख्या एक दिन में 100 के नीचे आ गई है। शनिवार को 98 नए संक्रमित मिले जबकि संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 165 रही। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 98 नए मरीज मिले हैं। इसके पहले 22 जुलाई को 94 नए संक्रमित मिले थे। 98 नए संक्रमितों के मिलने से जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 22208 हो गई। इसमें 20259 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को 34 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है जबकि 131 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है।
विज्ञापन


251 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सबसे अधिक मरीज एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती हैं। 1413 लोग अभी होम आइसोलेशन में हैं। जबकि कुल एक्टिव केसों की संख्या 1664 रह गई है। 24 घंटे में नए संक्रमितों की संख्या 100 के नीचे आने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती व डिस्चार्ज होने वाले मरीजों का विवरण
अस्पताल भर्ती डिस्चार्ज
कालिंदीपुरम 19 8
रेलवे 21 1
बेली 71 10
निजी अस्पताल 50 1
एसआरएन  90 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed