फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New commission's property will be from AC to chair, UPHESC and selection board send accounts to the government

UP : एसी से लेकर कुर्सी तक नए आयोग की होगी प्रॉपर्टी, यूपीएचईएससी और चयन बोर्ड ने शासन को भेजा लेखाजोखा

Thu, 30 Nov 2023 09:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 09:00 PM IST
सार

शासन ने आयोग और चयन बोर्ड से कर्मचारियों के सृजित और रिक्त पदों का ब्योरा मांगा था। यह भी पूछा था कि वर्तमान में कितने कर्मचारी कार्यरत हैं और इनमें से कितने कर्मचारी नियमित एवं कितने संविदा पर काम कर रहे हैं। यह ब्योरा निर्धारित प्रारूप में मांगा गया था। यूपीएचईएससी और चयन बोर्ड की ओर से इस बारे में पूरी जानकारी शासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन
New commission's property will be from AC to chair, UPHESC and selection board send accounts to the government
Prayagraj News : UPSESSB - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक से डेढ़ माह में नया शिक्षा सेवा चयन आयोग अस्तित्व में आ जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएसी) एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएचईएससी) को समाहित कर दिया जाएगा। दोनों संस्थानों के कर्मचारियों को नए आयोग में समायोजित किया जाएगा। यहां तक कि दोनों संस्थानों की संपत्तियां एवं परिसंपत्तियां भी नए आयोग के सुपुर्द कर दी जाएंगी।

विज्ञापन

शासन ने आयोग और चयन बोर्ड से कर्मचारियों के सृजित और रिक्त पदों का ब्योरा मांगा था। यह भी पूछा था कि वर्तमान में कितने कर्मचारी कार्यरत हैं और इनमें से कितने कर्मचारी नियमित एवं कितने संविदा पर काम कर रहे हैं। यह ब्योरा निर्धारित प्रारूप में मांगा गया था। यूपीएचईएससी और चयन बोर्ड की ओर से इस बारे में पूरी जानकारी शासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन


नए आयोग के लिए नए कर्मचारियों की भर्ती करने के बजाय यूपीएचईएससी और चयन बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों को समायोजित किया जाएगा। इसके साथ ही शासन ने आयोग और चयन बोर्ड से चल एवं अचल संपत्तियों और परिसंपत्तियों का ब्योरा भी मांगा था। चयन बोर्ड और यूपीएचईएएसी की ओर से इस बाबत भी विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा आयोग का परिसर होगा नए आयोग का मुख्यालय

इस रिपोर्ट में शासन को बताया गया है कि दोनों संस्थानों पास कितने एसी, कुर्सिंया, सोफा सेट, कूलर, फ्रिज टेबल, आलमारी, सीलिंग फैन, दीवार घड़ी, टाइप राइटर मशीन, कंप्यूटर आदि हैं। रिपोर्ट में छोटी सी छोटी चीजों का जिक्र किया गया है, मसलन इलेक्ट्रिक केतली, वाटर कूलर, लोहे का ड्रम, लोहे की सीढ़ी, कैश सेफ बॉक्स, पेट्रोमैक्स, प्लास्टिक पानी टंकी, गैस चूल्हा, प्लास्टिक की बाल्टी, स्टेपलाइजर, टोस्टर आदि।

सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने ऐसे कुल 1898 सामानों की लिस्ट शासन को भेजी ही है। यूपीएचईएससी ने भी इसी तरह की लिस्ट शासन को भेज दी है। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन वस्तुओं में कितनी निष्प्रयोज्य हैं और कितनी उपयोग में लाई जा रहीं हैं। नए आयोग का मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग का परिसर होगा, जिसके हस्तांतरण की प्रक्रिया पर काम शुरू किया जा चुका है।

उधर, प्रतियोगी छात्रों को भी नए आयोग के जल्द से जल्द सक्रिय होने का इंतजार है। अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर चुके 1.14 लाख अभ्यर्थी और टीजीटी-पीजीटी के 4163 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर चुके 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को फाॅर्म भरने के साल भर बाद भी परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार है। यह इंतजार नए आयोग के सक्रिय होने के बाद समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed