{"_id":"69ce4dd8a808f53e4a09158c","slug":"neurosurgeon-dr-kartikeya-sharma-accused-of-indecent-touch-on-the-pretext-of-treatment-uproar-in-the-hospita-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर इलाज के बहाने बैडटच का आरोप, अस्पताल में हंगामा, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर इलाज के बहाने बैडटच का आरोप, अस्पताल में हंगामा, एफआईआर दर्ज
Thu, 02 Apr 2026 04:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:37 PM IST
सार
शहर के क्लाइव रोड स्थित एक अस्पताल में बुधवार देर रात एक युवती ने न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय पर इलाज के बहाने जबरन कपड़े उतरवाकर गलत नियत से छूने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़ित युवती अपने भाई के साथ खुद का इलाज कराने पहुंची थी।
विज्ञापन
डॉ. कार्तिकेय शर्मा, न्यूरोलॉजिस्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शहर के क्लाइव रोड स्थित एक अस्पताल में बुधवार देर रात एक युवती ने न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय पर इलाज के बहाने जबरन कपड़े उतरवाकर गलत नियत से छूने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़ित युवती अपने भाई के साथ खुद का इलाज कराने पहुंची थी। शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती माइग्रेन नामक बीमारी से पीड़ित है। बुधवार शाम को वह अपने भाई के साथ इलाज कराने के लिए क्लाइव रोड स्थित न्यूरो सर्जन डॉक्टर के चेंबर में पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने युवती के न सिर्फ कपड़े उतरवाए बल्कि उसके साथ जबरदस्ती करते हुए गलत नियत से छूते हुए आपत्तिजनक हरकत कीं।
विज्ञापन
घटना के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। इसको लेकर डॉक्टर और उसके कर्मचारियों ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रकरण में सिविल लाइंस पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने बताया कि प्रकरण में पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन