फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Neurology experts will gather in the city on May 7, state conference organized by AMA

प्रयागराज : सात मई को शहर में जुटेंगे न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ, एएमए की तरफ से स्टेट कान्फ्रेंस का आयोजन

Sat, 06 May 2023 11:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 May 2023 11:32 AM IST
सार

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से सात मई को स्टेट कान्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के कई बड़े न्यूरोलॉजिस्ट हिस्सा लेंगे। कान्फ्रेंस में विशेषज्ञ न्यूरो से संबंधित बीमारियों की पहचान और उसके इलाज की नई तकनीक पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

विज्ञापन
Neurology experts will gather in the city on May 7, state conference organized by AMA
Prayagraj News : न्यूरोलॉजी। - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से सात मई को स्टेट कान्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के कई बड़े न्यूरोलॉजिस्ट हिस्सा लेंगे। कान्फ्रेंस में विशेषज्ञ न्यूरो से संबंधित बीमारियों की पहचान और उसके इलाज की नई तकनीक पर अपने अनुभव साझा करेंगे। शुक्रवार को एएमए की तरफ से आयोजित प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुबोध जैन ने बताया कि कान्फ्रेंस का विषय न्यूरोलॉजी-हेमटोलॉजी अपडेट 2023 रखा गया है।

विज्ञापन


एमएमए के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली कान्फ्रेंस की शुरूआत सात मई को दोपहर दो बजे से होगी। एसोसिएशन के सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता के मुताबिक कान्फ्रेंस में नई दिल्ली, वाराणसी, जबलपुर, लखनऊ समेत अन्य कई शहरों से विशेषज्ञ आ रहे हैं। इसमें लखनऊ पीजीआई के न्यूरो सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार वर्मा का पहला व्याख्यान होगा।
विज्ञापन


वह ब्रेन इंजरी के इलाज को लेकर नई गाइड लाइन समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे। इसके साथ ही बीएचयू के एनेस्थेसिया विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अचल श्रीवास्तव, एनएससीबी मेडिकल कॉलेज जबलपुर के न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष वाईआर यादव व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जितिन बजाज भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान कई अन्य विशेषज्ञ भी व्याख्यान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed