फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Net non stop protesting fellowship

नॉन नेट फेलोशिप बंद करने के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 25 Oct 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 25 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। बिना नेट शोधार्थियों की फेलोशिप बंद करने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गया है। आइसा के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और समाजवादी छात्रसभा (सछास) से जुड़े छात्रों ने भी शनिवार को प्रदर्शन किया। अलग-अलग हुए प्रदर्शन में छात्रों ने प्रधानमंत्री तथा यूजीसी के चेयरमैन का पुतला दहन भी किया।
विज्ञापन

नॉन नेट फेलोशिप बंद करने के विरोध में छात्रों ने देशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है।

 हालांकि छात्रों के विरोध पर केंद्र सरकार ने यूजीसी से इस निर्णय की समीक्षा करने के लिए कहा है। इसके बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में एबीवीपी कार्यकर्ताआें ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने यूजीसी के चेयरमैन का पुतला दहन किया। छात्रों का कहना था कि फेलोशिप नहीं मिलने से गरीब छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर तेज आंदोलन की चेतावनी दी। पुतला दहन करने वालों में शैलेंद्र मौर्य, सूरज दुबे, आदित्य नाथ, जितेंद्र शुक्ला, अश्वनी मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रों ने भी विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि यह फैसला मेधावियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसके खिलाफ वे तेज आंदोलन करेंगे। उन्होंने दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज की भी निंदा की। प्रदर्शन करने वालों में धीरेंद्र प्रताप यादव, अखिलेश गुप्ता, अखिलेश यादव, उदय, ललित, विवेक पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed