फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nephew dies, uncle injured after out-of-control tractor overturns

Prayagraj News: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से भतीजे की मौत, चाचा घायल

Wed, 16 Sep 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 16 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Nephew dies, uncle injured after out-of-control tractor overturns
भाई फोटो नवाबगंज 01 आदर्श कुमार की फाइल फोटो - फोटो : Archive
महाराजपुर के पास मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में 24 वर्षीय आदर्श कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके चाचा त्रिभुवन सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आदर्श कुमार यादव और त्रिभुवन सिंह यादव मुबारकपुर पूरन कछार मजरा महाराजपुर के निवासी थे। वे ट्रैक्टर पर मवेशियों का चारा लेकर वापस लौट रहे थे। गांव से 100 मीटर दूर ढाल की चढ़ाई पर बरसात के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चाचा-भतीजे ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जबकि बोनट पर सवार एक किशोर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

घायल त्रिभुवन यादव को फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आदर्श कुमार यादव की शादी 16 अप्रैल 2024 को राधिका से हुई थी। वह करीब 20 दिन पहले ही बच्ची के पिता बने थे। पत्नी राधिका और मां शीला देवी घटना सुनकर बेहोश हो गईं। बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया है।

भाई फोटो नवाबगंज 01 आदर्श कुमार की फाइल फोटो

भाई फोटो नवाबगंज 01 आदर्श कुमार की फाइल फोटो- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed