फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nephew dies trying to save his uncle who was electrocuted

Prayagraj News: करंट की चपेट में आए चाचा को बचाने की कोशिश में भतीजे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nephew dies trying to save his uncle who was electrocuted
थरवई थाना क्षेत्र के मथुरा उर्फ पारनडीह गांव में शनिवार को बिजली की चपेट में आए चाचा को बचाने की कोशिश में भतीजे की मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि भतीजा दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। दीपावली मनाने के लिए वह घर आया था और हादसा हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मथुरा उर्फ पारनाडीह गांव निवासी लव कुमार का इकलौता पुत्र प्रकर्ष कुमार (26) दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। वह तीन दिन पूर्व दीपावली का त्योहार मनाने घर पर आया हुआ था। शनिवार की शाम को उसके चाचा सुनील कुमार इनवर्टर की बैटरी में तार जोड़ रहे थे। उसी समय वह करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

यह देखकर पास में खड़े प्रकर्ष कुमार ने हाथ से चाचा को छुड़ाने का प्रयास किया। इस बीच चाचा करंट के झटके छूट गए लेकिन प्रकर्ष के हाथ में तार चिपक गया। जिससे प्रकर्ष गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। चाचा के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे परिजन आननफानन में उसे सहसों ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के बाद स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया। एसआरएन में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed