फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Neighbor raped a mentally disabled teenager

मानसिक दिव्यांग किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Sat, 07 Sep 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped a mentally disabled teenager
Neighbor raped a mentally disabled teenager
प्रयागराज। शिवकुटी के मेला रोड पर रहने वाली मानसिक दिव्यांग किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। आधी रात बहलाकर-फुसलाकर उसने किशोरी को ई रिक्शे से एकांत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से भदोही की रहने वाली महिला का पति मजदूरी करता है। वह पति व अपनी 15 वर्षीय मूक बधिर व मानसिक दिव्यांग बेटी संग शिवकुटी में रहती है। उसने बताया कि पास ही गोलू नाम का युवक रहता है, जो ई रिक्शा चलाता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात एक बजे के करीब वह और उसका पति सो रहे थे। इसी दौरान गोलू चुपचाप दरवाजा खोलकर उसके घर के भीतर आया और बहलाकर उसकी बेटी को ई रिक्शे से अपने साथ ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद घर लाकर छोड़ गया। बेटी की हालत देखने के बाद महिला ने सूचना दी तो 100 नंबर की पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद पीड़ित किशोरी व उसके परिजनों को थाने लाया गया। जहां तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed