फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   negligence in the sanitization in hotspot lookarganj

हॉटस्पॉट लूकरगंज में सैनिटाइजेशन में लापरवाही

Wed, 13 May 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
negligence in the sanitization in hotspot lookarganj
हॉट स्पॉट बने लूकरगंज में सैनिटाइजेशन के काम में भारी लापरवाही की जा रही है। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए राहत कार्य नाकाफी साबित हो रहे हैं। इंजीनियर परिवार के आठ सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि होने और जिले में कोरोना से हुई पहली मौत इसी क्षेत्र से होने के कारण स्थानीय लोग सहमे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि लूकरगंज के करीब पांच हजार भवनों को सैनिटाइज किया जा चुका है। क्षेत्र में रहने वाले करीब दस हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। फिलहाल लोगों को यहां हो रही आवाजाही और सैनिटाइजेशन में लापरवाही डरा रही है।
विज्ञापन

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी उत्तम कुमार का कहना है कि लूकरगंज में मशीनों से नियमित सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का काम कराया जा रहा है। जबकि संक्रमित इंजीनियर के घर के आसपास रहने वालों का कहना है कि घर के बाहर नालियों में छिड़काव कर गए कर्मचारी दोबारा दिखे ही नहीं। इससे संक्रमण का प्रसार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूकरगंज शहर का पॉश इलाका माना जाता है। दो दर्जन से अधिक बहुमंजिला आवासीय योजनाओं (अपार्टमेंट) में रहने वाले हजारों लोगों को भी सैनिटाइजेशन का काम ठीक से न होने का मलाल है। लोगों को कहना है कि हॉट स्पॉट घोषित लूकरगंज क्षेत्र में फिलहान दिन में दो बार सैनिटाइजेशन के साथ नियमित रूप से फॉगिंग कराई जानी चाहिए। फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा है।

लूकरगंज क्षेत्र में संक्रमित पाए गए लोगों के घर ही नहीं आसपास विशेष अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन प्रतिदिन कराया जा रहा है। अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि हॉट स्पॉट क्षेत्र में निगरानी के साथ सैनिटाइजेशन कराया जाए। -अभिलाषा गुप्ता नंदी, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed