{"_id":"6a78e65a8979dba94f09a66f","slug":"neet-aspirant-dies-after-being-hit-by-school-van-fir-registered-against-driver-allahabad-news-c-3-1-hld1039-948058-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: स्कूल वैन की चपेट में आने से नीट की छात्रा की मौत, चालक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: स्कूल वैन की चपेट में आने से नीट की छात्रा की मौत, चालक पर एफआईआर
Mon, 10 Aug 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
नैनी। सान्या की फाइल फोटो
एग्रीकल्चर रोड के पास शनिवार दोपहर अनियंत्रित स्कूल वैन की चपेट में आने से नीट की तैयारी कर रही छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
नैनी के चक लाल मोहम्मद निवासी रूप चंद्र केसरवानी ठेकेदार हैं। उनकी बड़ी बेटी सान्या केसरवानी (18) शनिवार दोपहर स्कूटी से लाइब्रेरी जा रही थी। वह नीट की ऑनलाइन तैयारी करती थी। जैसे ही वह एग्रीकल्चर रोड स्थित इंदलपुर पार्किंग के पास पहुंची कि बच्चों को छोड़कर लाैट रही सेमस्टार स्कूल की वैन की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे नैनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजते हुए स्कूल वैन चालक अनिल कुमार निवासी भस्मा अरई, करछना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने महेवा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि स्कूल वैन को कब्जे लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।