{"_id":"5e842b758ebc3e76a820f914","slug":"needfull-things-distributed-by-amar-ujala-foundation-in-prayagraj-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के साझा अभियान के तहत लॉकडाउन में फंसे दो सौ परिवारों को बांटी गई राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के साझा अभियान के तहत लॉकडाउन में फंसे दो सौ परिवारों को बांटी गई राहत सामग्री
Wed, 01 Apr 2020 11:19 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
गरीबों के बीच बांटी गई राहत सामग्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बीच मंगलवार को प्रयागराज में अमर उजाला फाउंडेशन और मिनिस्ट्रियल एशोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के साझा अभियान के तहत राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को अनाज और आलू के पैकेट बांटे गए।
विज्ञापन
जॉर्जटाउन चौराहे के पास से दिन के 12 बजे मलिन बस्तियों में मिनी ट्रक पर सामान ले जाया गया। इसमें परेड ग्राउंड झुग्गी-झोपड़ी बस्ती, सोहबतिया बाग रेलवे लाइन के किनारे मलिन बस्ती और ओपीबाग मंदिर के सामने रहने वाले गरीबों को चावल, आटा और आलू दिया गया।
विज्ञापन
इस राहत अभियान के दौरान तीन क्विंटल चावल, दो क्विंटल आटा और दो क्विंटल आलू का वितरण दो सौ से अधिक परिवारों में किया गया। वहीं झांसी में भी लॉकडाउन की वजह से तमाम लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन आगे आया है।
विज्ञापन
सोमवार को डेढ़ सौ जरूरतमंद लोगों को राशन किट प्रदान की गईं। किट में पांच किलो आटा, चावल, दाल, आलू, प्याज व मसाले दिए गए। वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया। इतना ही नहीं, राशन किट लेने आए सभी लोगों का थर्मल थर्मामीटर से तापमान भी जांचा गया। साथ ही उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के तरीके भी बताए गए।