फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCRMU cleared from Coral Club

कोरल क्लब से साफ हो गई एनसीआरएमयू

Sat, 01 Apr 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 01 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
NCRMU cleared from Coral Club
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कोरल क्लब से नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) का पत्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। इस क्लब पर अब नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन (एनसीआरडब्ल्यूयू) का एकाधिकार हो गया। शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद कोरल क्लब में सभी पदाधिकारी एनसीआरडब्ल्यूयू के ही निर्वाचित हुए। वर्कर्स यूनियन का यह पहला ही चुनाव था और पहले ही चुनाव में उसने दो मान्यता प्राप्त रेल यूनियन एनसीआरएमयू और एनसीआरईएस को चित्त कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि अभी हाल ही में एनसीआरएमयू से अलग होकर उसके कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने वर्कर्स यूनियन बनाई। वर्कर्स यूनियन के बैनर तले ही एनसीआरएमयू के बागी नेताओं एवं सदस्यों ने कोरल क्लब कार्यकारिणी का चुनाव लड़ा। यूनियन के संरक्षक जेपी यादव जो 1982 से लेकर 2014 तक एनसीआरएमयू के बैनर तले कोरल क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे और उनके नेतृत्व में वर्कर्स यूनियन ने मछली चुनाव चिह्न लेकर चुनाव लड़ा। पहले ही चुनाव में यूनियन के सभी प्रत्याशी भारी अंतर से जीत गए। खास यह रहा कि वर्कर्स यूनियन के सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित पदाधिकारी दिनेश बहादुर सिंह और इंद्रपाल लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में इन दोनों ने एनसीआरएमयू के बैनर तले चुनाव जीता था। वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि यूनियन ने चुनाव पूर्व जो वादे किए थे उसे पूरा किया जाएगा। बता दें कोरल क्लब कार्यकारिणी का मतदान बुधवार 29 मार्च को हुआ था। यहां 1665 रेलकर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उधर चुनाव परिणाम आने के बाद कोरल क्लब गेट पर जमा वर्कर्स यूनियन से जुड़े लोगों ने जमकर जश्न मनाया। यहां ढोल-नगाड़े की थाप के बीच अबीर-गुलाल उड़ाए गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को भी अबीर-गुलास से सराबोर कर दिया गया। बाद में निर्वाचित पदाधिकारी शाम को डीआरएम ऑफिस गए। वहां जाकर उन्होंने निर्वाचित होने का सर्टिफिकेट अफसरों से प्राप्त किया। वहीं रिजल्ट आने के बाद एनसीआरएमयू और एनसीआरईएस के समर्थक खासे निराश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे कितना मिला मत
उपाध्यक्ष पद
अखिलेश नारायण मिश्र    (एनसीआरडब्ल्यूयू) 790
इशरत लईक    (एनसीआरएमयू)     463
सत्यम कुमार गुप्ता    (एनसीआरईएस)    373
सचिव पद
दिनेश बहादुर सिंह    (एनसीआरडब्ल्यूयू)     800
अरविंद कुमार सिंह    (एनसीआरएमयू)    444
नफीस अनवर    (एनसीआरईएस)    384
कोषाध्यक्ष पद
इंद्रपाल (एनसीआरडब्ल्यूयू)     835
रमेश कुमार यादव    (एनसीआरएमयू)    433
विनोद कुमार जायसवाल    (एनसीआरईएस)    362

महेश चंद्र, मो. जफर उल्लाह, जयंत कुमार चौधरी, सरदार सत्यजीत सिंह, गोपेश वर्मा, डीपी सिंह, अमर जीत सिंह, आईएम शुक्ला, अभिषेक कुमार, गौरी शंकर, धनराज सिंह, कमलेश सिंह, प्रमोद गुप्ता, भोला प्रसाद, राम बचन राम, राजू कुमार यादव, रजा हैदर, राकेश कुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, अख्तर परवेज, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कुमार गौरव पासवान, नन्हे लाल पटेल, ऋषभ देव , मनोज कुमार यादव, संदीप कुमार सिंह, विनय कुमार पाल, रेयाज अब्बास रिजवी, तहसीन बानो, करन सिंह, प्रदीप सिंह, राम कैलाश यादव, सैय्यद आफताब अहमद, भीम सिंह, राजीव सिंह, वीना श्रीवास्तव, विनय कुमार तिवारी, परमेश्वर प्रसाद, राज कुमार, राम किशोर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed