फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR to receive the gift of eight Amrit Bharat stations today.

NCR railway : एनसीआर को आज मिलेगा आठ अमृत भारत स्टेशनों का तोहफा

Thu, 16 Jul 2026 09:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jul 2026 09:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 जुलाई को 75 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन 75 स्टेशनों में आठ स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के खाते में आ रहे हैं।

विज्ञापन
NCR to receive the gift of eight Amrit Bharat stations today.
अमृत भारत एक्सप्रेस amrit bharat express - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 जुलाई को 75 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन 75 स्टेशनों में आठ स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के खाते में आ रहे हैं। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम भले ही हरियाणा के जींद में होने जा रहा है लेकिन यूपी में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

बता दें उत्तर मध्य रेलवे में 46 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित करना है। पिछले वर्ष मई माह में ही पीएम मोदी ने एनसीआर को नौ अमृत भारत स्टेशनों की सौगात दी थी। इन स्टेशनों में करछना, गोविंदपुरी, ईदगाह, फतेहाबाद, ओरछा, पुखरायां, गोवर्धन, गोविंदगढ़ एवं महवा मंडावर रोड शामिल रहे।

विज्ञापन

अब इसी कड़ी में शुक्रवार को फतेहपुर, विंध्याचल, पनकीधाम, डींग, भिंड, हरपालपुर, टीकमगढ़ और महाराजा छत्रसाल छतरपुर भी अमृत भारत स्टेशनों की सूची में शामिल हो जाएंगे। पीएम मोदी इन आठ अमृत भारत स्टेशनों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंंगे। एनसीआर के इन स्टेशनों पर लोकार्पण समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। इन स्टेशनों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ रेलवे के वरिष्ठ अफसर भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में जीएम एनसीआर नरेश पाल सिंह शिरकत करेंगे। वहां मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी शामिल होंगे। इसी तरह फतेहपुर स्टेशन पर डीआरएम प्रयागराज रजनीश अग्रवाल शामिल होंगे। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि इन स्टेशनों पर न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी। इन स्टेशनों पर आधुनिक वेटिंग लाउंज, बेहतर पार्किंग, वाई-फाई और दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं विकसित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed