फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ncr supplies 73 tonnes medicine from parcel train

पार्सल ट्रेन से एनसीआर ने की 73 टन दवा की आपूर्ति

Sat, 18 Apr 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
ncr supplies 73 tonnes medicine from parcel train
लॉकडाउन लगने के बाद यात्री रेल संचालन भले ही बंद हो, लेकिन रेलवे द्वारा इस अवधि में पार्सल ट्रेनों के माध्यम से दवा, सैनिटाइजर, मास्क आदि की सुचारु रूप से आपूर्ति की जा रही है। लॉकडाउन अवधि में सिर्फ 16 अप्रैल तक ही उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित विभिन्न पार्सल ट्रेनों के माध्यम से 73 टन दवाओं की आपूर्ति की जा चुकी है। जबकि, पार्सल ट्रेन से 96 टन सामान विभिन्न शहरों के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय रेलवे पार्सल ट्रेनों के साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मालगाड़ी ट्रेनों का भी संचालन कर रहा है। एनसीआर जोन की बात करें तो यहां प्रतिदिन औसतन 200 मालगाड़ी ट्रेनों की आवाजाही है। जबकि, 18 पार्सल ट्रेनें समयसारिणी के हिसाब से संचालित हैं। पार्सल ट्रेनों से दवा के अलावा मास्क, सैनिटाइजर आदि भी विभिन्न शहरों को भेजा गया है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन अवधि में मालगाड़ियों की औसत स्पीड 22.2 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़ाकर 38.6 किमी प्रतिघंटा कर दी गई है, जो सभी जोनल रेलवे में सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed